जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
जनसुनवाई कार्यक्रम के अन्तर्गत
108 आवेदनों में हुई जनसुनवाई
जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत आज स्थानीय कलेक्टर न्यायालय कक्ष में 108 आवेदनों में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा आवेदकों को संबंधित कार्यालयों के प्रमुखों से भी सम्पर्क करने की समझाईश दी जिससे उनके आवेदनों का शीघ्र निराकरण हो सके । जनसुनवाई कार्यक्रम में बी.पी.एल.सर्वे सूची में नाम जोड़ने, बंटवारा, नामांतरण, मुआवजा राशि देने, पेंशन देने, अनुकम्पा नियुक्ति, शाला में प्रवेश, छात्रवृत्ति, निर्माण कार्यो की जाँच तथा अन्य विषयों पर जनसुनवाई की गई ।
---------------------
जल उपभोक्ता संथा 2011 निर्वाचन के दौरान
जिला छोड़ने के पूर्व अनुमति अनिवार्य
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले में पदस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेशित किया गया है कि वे जल उपभोक्ता संथा निर्वाचन के दौरान जिला छोड़ने के पूर्व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति अनिवार्य रुप से लें । ये निर्देश निर्वाचन अवधि के दौरान प्रभावशील रहेंगे ।
-----------------------
ईद उल फितर एवं गणेश उत्सव मनाये जाने के
संबंध में शांति समिति की बैठक आयोजित
संबंध में शांति समिति की बैठक आयोजित
इस वर्ष 31 अगस्त को ईद उल फितर का पर्व तथा एक सितम्बर को गणेश उत्सव का त्यौहार प्रारंभ होगा । ये दोनों त्यौहार शांतिपूर्वक मनाये जाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने पर चर्चा हेतु 24 अगस्त 2011 दिन बुधवार को सायंकाल 5 बजे शांति समिति की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया है ।
----------------------------
स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण स्थाई
समिति की बैठक 29 अगस्त को
जिला पंचायत छिन्दवाड़ा की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास कल्याण स्थायी समिति की बैठक 29 अगस्त सोमवार को दोपहर 2 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है । इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग, कुष्ठ विभाग, क्षय आरोग्य विभाग, अन्धत्व निवारण विभाग, मलेरिया विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के विभिन्न एजेण्डों पर चर्चा के साथ प्रगति की जानकारी ली जायेगी।
------------------------
कोयला खदान रोजगार कार्यालय परासिया
31 अगस्त के बाद से बंद होगा
जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया गया कि राज्य शासन के वाणिज्य उद्योग और रोजगार विभाग के आदेशानुसार कोयला खदान रोजगार कार्यालय परासिया को 31 अगस्त 2011 के बाद बंद कर दिया जायेगा तथा कोयला खदान रोजगार कार्यालय परासिया का सभी कार्य जिला रोजगार कार्यालय छिन्दवाड़ा द्वारा किया जायेगा । उन्होंने बताया कि एक सितम्बर 2011 से प्रथम श्रेणी शैक्षणिक योग्यताधारी, तकनीकी, प्रबंधकीय, चिकित्सा, वेटनरी, विधि एवं अन्य व्यावसायिक एवं कार्यपालिक योग्यताधारी आवेदकों का पंजीयन, नवीनीकरण तथा संप्रेषण संबंधित सभी कार्य भी जिला रोजगार कार्यालय छिन्दवाड़ा में किये जायेंगे ।
------------------
जनसम्पर्क संचालनालय की फिल्म " घोर घोर रानी '
का प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में
का प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में
जनसम्पर्क संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा निर्मित लघु फ़िल्म " घोर घोर रानी ' का प्रदर्शन बैंगलुरू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह " वाइसेस फ्रॉम वॉटर्स ' में किया जाएगा। यह समारोह 26 से 28 अगस्त 2011 तक चलेगा। समारोह में पानी और स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर बनी फ़िल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। " घोर घोर रानी ' में मध्यप्रदेश के "पानी रोको अभियान ' का संदेश बच्चों के पारंपरिक लोकप्रिय खेल की संगीतमय प्रस्तुति के साथ सहज रूप से दिखाया गया है। फ़िल्म का निर्देशन सुनिल शुक्ल ने किया है। फ़िल्म की परिकल्पना कवि-कथाकार ध्रुव शुक्ल ने की है।
---------------------
सर्वे फील्ड असिस्टेंट श्री अशोक रामानी निलंबित
कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह में कार्यरत सर्वे फील्ड असिस्टेंट श्री अशोक रामानी को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है । श्री अशोक रामानी को अपने संस्थान प्रमुख की फर्जी नियुक्ति के संबंध में दुष्प्रचार करके उन्हें मानसिक रुप से परेशान करने, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों एवं निर्देशों की अवहेलना करने एवं शासकीय कार्यो में लापरवाही बरतने के कारण मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम-9 के अन्तर्गत निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में श्री रामानी का मुख्यालय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज छिन्दवाड़ा नियत किया गया है।
------------------------
दो सहकारी समितियों के परिसमापन हेतु दावे आमंत्रित
जिले की दो सहकारी समितियाँ कालरी कर्मचारी उपभोक्ता सहकारी भंडार मर्यादित शिवपुरी और बीज उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित रिधोरामेट म.प्र. सहकारिता अधिनियम 1960 के अन्तर्गत परिसमापन में लायी गई है । इन संस्थाओं के सभी दावेदारों से सूचना पत्र प्रकाशन के दिनांक से 2 माह के अंदर दावे आमंत्रित किये गये हैं । सभी संबंधित दावेदार कार्यालयीन दिवसों में दोपहर 12 से 3 बजे तक कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थायें छिन्दवाड़ा में परिसमापक एवं वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक सहकारी संस्थायें श्री आर.एस.दुबे को साक्ष्य सहित आपने दावे प्रस्तुत कर सकते हैं । निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावे मान्य नहीं हेंगे । विस्तृत जानकारी के लिए परिसमापक सहकारी संस्थायें से सम्पर्क किया जा सकता है ।
----------------------------
जिले में अभी तक 720.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में अभी तक 720.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है,जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 744.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गर्ई थी। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 1.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड सौंसर में 8.6 और पांढुर्ना में 12.6 मि.मी. वर्षा शामिल है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 23 अगस्त तक 720.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 689.8 मि.मी., मोहखेड में 609.2, तामिया में 878, अमरवाडा में 1161.8, चौरई में 609.3, हर्रई में 670.8, सौंसर में 654.2, पांंढुर्ना में 727, बिछुआ में 458.4, परासिया में 776.8 और जुन्नारदेव में 733.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 23 अगस्त तक 720.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 689.8 मि.मी., मोहखेड में 609.2, तामिया में 878, अमरवाडा में 1161.8, चौरई में 609.3, हर्रई में 670.8, सौंसर में 654.2, पांंढुर्ना में 727, बिछुआ में 458.4, परासिया में 776.8 और जुन्नारदेव में 733.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
-----------------------
5 ऋण योजनाओं के अन्तर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम की 5 ऋण योजनाओं के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में अनुसूचित जाति के आवेदकों से 13 सितम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं । निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित छिन्दवाडा में 10 रु. की नगद राशि जमा करके प्राप्त किये जा सकते हैं तथा पूर्ण रुप से भरकर ये आवेदन इसी कार्यालय में निर्धारित तिथि तक जमा किये जा सकते हैं।
कलेक्टर ने बताया कि निगम की महिला समृद्धि और माइक्रो क्रेडिट योजनाओं के अन्तर्गत 5-5 इकाईयों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है तथा प्रत्येक इकाई की लागत 30-30 हजार रुपये है । इसी प्रकार निगम की एक सामान्य योजना में 2 इकाईयों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है और प्रति इकाई लागत एक-एक लाख रुपये, एक सामान्य योजना में 2 इकाईयों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है और प्रति इकाई लागत 50-50 हजार रुपये तथा महिला अधिकारिता योजना में 2 इकाईयों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है और प्रति इकाई लागत 50-50 हजार रुपये हैं । उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को जिले का मूल निवासी और अनुसूचित जाति सफाई कामगार वर्ग का सदस्य होना चाहिये । उसकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिये तथा ग्रामीण क्षेत्र में 40 हजार रुपये और शहरी क्षेत्र में 55 हजार रुपये प्रति परिवार वार्षिक आय होना चाहिये । आवेदक को 10 हजार रुपये तक अनुदान की पात्रता है । विस्तृत जानकारी और अन्य शर्तो के लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है ।
No comments:
Post a Comment