जिला जन सम्पर्क कार्यालय छिन्दवाडा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
जनसुनवाई में 187 आवेदन पत्रों पर हुई सुनवाई
प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री स्वाति मीणा द्वारा द्वारा आज मंगलवार को स्थानीय कलेक्टर न्यायालय कक्ष में शालिनी धनोरिया के पति की आकस्मिक मृत्यु होने पर भृत्य पद पर अनुकम्पा नियुक्ति कराने,भागवतीबाई भारिया को आंगनवाडी से मजदूरी भुगतान कराने, प्रेमाबाई की जमीन का सीमांकन कराने, कल्पना को डूटी से निकल दिये जाने की जाँच कराने, राकेश ठाकरे को उद्योग हेतु आर्थिक सहायता हेतु जिला उद्योग केन्द्र से अनुशंसा करने, झीनो युवनाती को पावती दिलाने, दशरथ कहार को इंदिरा आवास योजना में आवास दिलाने, कमला पाल को विधवा पेंशन एवं गरीबी की रेखा में नाम दर्ज करवाने,दुर्गा प्रसाद को पेंशन दिलाने, लीलाबाई गौतम के मकान गिरने पर मुआवजा,मोरकुंड ग्राम में फर्जी हाजिरी एवं नियमित मजदूरी न मिलने की जाँच करने,गुलाबवती बाई को विधवा पेंशन दिलाने, नर्मदा प्रसाद की भूमि का सीमांकन करने, तुलजाबाई को वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, ललिताबाई को परिवार सहायता दिलाने संबंधी 187 मामलों में जनसुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये ।
---------------------------
2 दवा विक्रेताओं के ड्रग लाइसेंस निलंबित
और एक का ड्रग लाइसेंस निरस्त
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी श्री शशीन्द्र रजक ने बताया कि दवा विक्रेताओं द्वारा दुकान का संचालन औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के अनुसार नहीं पाये जाने एवं विभिन्न अनियमितताओं के पाये जाने के कारण दो दवा विक्रेताओं के लायसेंस निलंबित और एक दवा विक्रेता का लायसेंस निरस्त किया गया है । उन्होंने बताया कि सौंसर तहसील के ग्राम मोहगांव के मेसर्स लिखारे मेडीकल स्टोर्स का फुटकर ड्रग लाइसेंस 21 दिवस के लिये और पिपलानारायणवार के मेसर्स जयदुर्गा मेडीकल स्टोर्स का फुटकर ड्रग लाइसेंस 7 दिवस के लिए निलंबित तथा तहसील बिछुआ के ग्राम धनेगांव के मेसर्स वर्मा ड्रग स्टोर्स का रिस्ट्रीक्टेड सेल ड्रग लाइसेंस निरस्त किया गया है ।
-----------------------------
अखिल भारतीय वायु सैनिक चयन
परीक्षा के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित
अखिल भारतीय वायु सैनिक चयन परीक्षा के लिये होनहार अविवाहित भारतीय नवयुवकों से 10 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं । यह परीक्षा ग्रुप एक्स टेक्नीकल ट्रेड में नियुक्ति के लिए माह नवम्बर 2011 में होगी । एक जनवरी 1991 और 28 फरवरी 1995 के बीच जन्मे तथा भौतिक और गणित विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों और प्रत्येक विषय में उत्तीर्ण अंकों के साथ इंटरमीडिएट,10अ2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण अथवा इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रिकल, मेक्निकल, आटोमोबाइल, कम्प्यूटर साइंस, इन्स्टÜमेंटल टेक्नालॉजी या इंफारमेंशन टेक्नालॉजी के साथ 50 प्रतिशत अंक में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से 3 वर्षीय डिप्लोमा करने वाले नवयुवक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं । इच्छुक उम्मीदवार अपना फार्म भर कर प्रेसींडेंट, केन्द्रीय वायु सैनिक चयन बोर्ड, पोस्ट बॉक्स नं.11807, नई दिल्ली-10 को केवल साधारण डाक से भेज सकते हैं । रजिस्टर्ड पोस्ट/कोरियर से प्रेषित आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे । अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय छिन्दवाड़ा से सम्पर्क किया जा सकता है। आवेदक 16 जुलाई 2011 के साप्ताहिक रोजगार समाचार में प्रकाशित जारी निर्देशों एवं निर्धारित प्रारुप के अनुसार भी अपना आवेदन कर सकते हैं।
-----------------------------
रोगी कल्याण समिति की बैठक आज
रोगी कल्याण समिति की बैठक आज
कलेक्टर की अध्यक्षता में 3 अगस्त को प्रात: 11 बजे से सिविल सर्जन सह अधीक्षक कार्यालय जिला चिकित्सालय में जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई है ।
--------------------------------
जिले में अभी तक 554 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में अभी तक 554 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है,जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 500.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गर्ई थी। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड तामिया में 26 मि.मी., चौरई में 7.4 और हर्रई में 4.8 मि.मी. वर्षा शामिल है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 2 अगस्त तक 554 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 556.4 मि.मी.,मोहखेड में 516.1, तामिया में 570.9, अमरवाडा में 1044.8, चौरई में 453.4, हर्रई में 576, सौंसर में 482.4, पांढुर्ना में 488, बिछुआ में 315.8, परासिया में 533.6 और जुन्नारदेव में 587 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।
-------------------------
शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों
के पुरस्कार योजनान्तर्गत प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश
के पुरस्कार योजनान्तर्गत प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बृजेशचन्द्र पाण्डे ने जिले के सभी आदिवासी विकासखंडों हर्रई, बिछुआ, तामिया और जुन्नारदेव के विकसखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कार योजनान्तर्गत विकासखंड से सर्वश्रेष्ठ प्रशंसनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों की निर्धारित प्रपत्र में जानकारी के प्रस्ताव सी.डी. में तत्काल प्रेषित करना सुनिश्चित करें । उन्होंने संबंधित विकासखंड के मंडल संयोजकों को भी इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं ।
-------------------------
मनरेगा के लंबित प्रकरणों के लिये
सभी विकासखण्डों में लगेंगे समस्या निवारण शिविर
सभी विकासखण्डों में लगेंगे समस्या निवारण शिविर
महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की मजदूरी भुगतान, कपिलधारा के कूपों की स्वीकृति और शीघ्र राशि वितरण के मामलों के त्वरित निराकरण के लिये प्रदेश के सभी 313 विकासखण्डों में मनरेगा समस्या निवारण शिविर लगेंगे। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री स्वाति मीणा ने इस संबंध में जिले की सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और संबंधित विभाग प्रमुखों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं ।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री मीणा ने बताया कि मनरेगा के क्रियान्वयन को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिये जनपद पंचायत स्तर पर आयोजित इन शिविरों में सभी लंबित प्रकरणों को त्वरित गति से निराकृत किया जायेगा। इन शिविरों में सहायक यंत्री द्वारा ग्राम पंचायत एवं कार्यवार दिये गये प्रतिवेदन पर भी चर्चा की जायेगी। शिविर में मजदूरी भुगतान के सभी लंबित प्रकरणों को भी निपटाया जायेगा। कपिलधारा योजना में कूपों के लिये चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति प्राप्त न होने की दशा में मौके पर ही स्वीकृतियाँ जारी की जायेगी। ऐसी ग्राम पंचायतें, जिन्हें टॉप-अप राशि माँग के बाद भी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, को भी शिविर में ही राशि स्वीकृत की जायेगी।
शिविर में शासन द्वारा हाल ही में टास्क दरों में किये गये संशोधन की जानकारी सरल भाषा में ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करवाई जायेगी। शिविर में सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, प्रशिक्षित मेट्स और संबंधित विभागों के जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। शिविरों में शासन की अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी जायेगी। अगस्त एवं सितम्बर माह में लगने वाले इन शिविरों के आयोजन का कैलेण्डर भी बनेगा।
-----------------------
कृषक मछुआरों को भी अब एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण
कृषक मछुआरों को भी अब एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण
गोदाम बनाने पर सहकारी समितियों को नि:शुल्क भूमि
एक प्रतिशत ब्याज दर से ऋण वितरण बढ़ा और वसूली में भी आई तेजी
प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को सुदृढ़ बनाने के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। इन निर्णयों में कृषक मछुआरों को भी एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण देने और भण्डारण क्षमता बढ़ाने के लिये सहकारी साख समितियों को नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराना शामिल है। प्रदेश के सहकारिता,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को अब तक का सर्वाधिक 5,747 करोड़ रुपये का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किया गया है और वसूली में भी तेजी आई है।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि अपेक्षा अनुसार प्रदेश में भण्डारण क्षमता बढ़ाने के लिये प्रत्येक सहकारी साख समिति के पास अपने गोदाम का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये ग्रिड गोदाम योजना में सहकारी साख समितियों को गोदाम निर्माण के लिये पर्याप्त राशि देने के साथ ही नि:शुल्क शासकीय भूमि उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने बताया कि विपणन सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण के लिये अत्यधिक हानि वाली 34 समितियों को घाटे से उबारने के लिये समितियों की परि-सम्पत्तियों का पुनर्मूल्यांकन कराकर उसके व्यवसायिक उपयोग की अनुमति दी जायेगी। इन उपक्रम से होने वाली आय से समितियों का संचालन हो सकेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 39 लाख से अधिक किसानों को क्रेडिट कार्ड दिये गये हैं। पिछले 7 वर्षों में 12 लाख किसानों के क्रेडिट कार्ड सहकारी बैंकों ने बनाये हैं और यह संख्या शत-प्रतिशत करने के लिये 23 जुलाई से पूरे प्रदेश में 15 अगस्त तक क्रेडिट कार्ड बनाओ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मछुआरों के लिये भी क्रेडिट कार्ड सहकारी बैंकों के माध्यम से बनाये जायेंगे और उन्हें मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।
सहकारिता मंत्री श्री बिसेन ने बताया कि सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को दिये जाने वाले अल्प-कालीन कृषि ऋण लेने के प्रति कृषकों में दिलचस्पी बढ़ी है। वर्ष 2005-06 में जहाँ मात्र 2 हजार करोड़ का ऋण वितरित होता था, वहीं अब यह बढ़कर 5,747 करोड़ तक पहुँच गया है। उन्होंने कहा कि वसूली में भी 5 प्रतिशत की वृद्धि रेखांकित हुई है। आज दिये गये ऋण के विरुद्ध 71 प्रतिशत वसूली हो रही है तथा प्रदेश में सभी बैंकों द्वारा किसानों को दिये जाने वाले कृषि ऋण में सहकारी क्षेत्र का योगदान भी 26 से बढ़कर 40 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि सहकारी क्षेत्र में चलाये गये व्यापक सुधार अभियान के बाद आज प्रदेश की सभी 38 बैंक वार्षिक लाभ में हैं। सहकारी संस्थाओं की संख्या बढ़कर 61 लाख हो गई है तथा धारा 11 का पालन नहीं करने वाली बैंकों की संख्या 20 से घटकर 5 पर आ गई है। उन्होंने बताया कि एक प्रतिशत ब्याज दर पर जो किसान अपना ऋण डू डेट तक चुका देंगे उन्हें ब्याज अनुदान की पात्रता होगी। इसके बाद जो किसान अपना ऋण चुकायेंगे उनसे डू डेट एवं भुगतान करने के बीच की तिथि की अवधि पर ही बैंकों द्वारा व्यवसायिक ब्याज दर पर भुगतान लिया जा सकेगा।
-----------------------------
जिला स्तरीय अनुसूचित जाति सलाहकार एवं
निगरानी समिति की बैठक 5 अगस्त को
जिला स्तरीय अनुसूचित जाति सलाहकार एवं
निगरानी समिति की बैठक 5 अगस्त को
विधायक परासिया एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति सलाहकार एवं निगरानी समिति की अध्यक्षता में समिति की बैठक आगामी 5 अगस्त को दोपहर एक बजे से स्थानीय कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई है । इस बैठक में जिला विपणन संघ, कृषि विभाग एवं हार्टीकल्चर विभाग द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के वर्ष 2010-11 एवं 2011-12 के लक्ष्य, लाभान्वित हितग्राहियों एवं कार्य योजना के संबंध में समीक्षा की जायेगी ।
No comments:
Post a Comment