जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित रुप से भ्रमण करें पर्यवेक्षक
जिला कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना के सभी परियोजना अधिकारियों एवं सभी पर्यवेक्षकों को आदेशित किया गया है कि पर्यवेक्षकों के भ्रमण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली उद्देश्यपूर्ण एवं सहयोगात्मक पर्यवेक्षक बनाने हेतु प्रत्येक पर्यवेक्षक सेक्टर का ‘स्थाई चक्रीय भ्रमण कैलेण्डर’ क़ङच्र्क् तैयार करवाकर तदानुसार पर्यवेक्षकों का भ्रमण सुनिश्चित करायें । यह व्यवसथा एक सितम्बर 2011 से लागू होगी । क़ङच्र्क् का उद्देश्य सम्पूर्ण वर्ष के लिये पर्यवेक्षकों का एक स्थाई भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित करना है जिससे पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, हितग्राही समूह, आंगनवाडी कार्यकर्ता तथा अन्य वरिष्ठ कार्यालयों को पर्यवेक्षण के भ्रमण की पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी जिससे आंगनवाडी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत एवं हितग्राहियों द्वारा लाभ लिया जा सकेगा । कलेक्टर द्वारा स्वयं कार्यालयों एवं आंगनवाडी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान संधारित ‘स्थायी चक्रीय भ्रमण कैलेण्डर’ का अवलोकन किया जायेगा ।
------------------------
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को
कारण बताओ नोटिस जारी
कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.आर.चौहान द्वारा अनुमति लिये बिना लगातार सात दिनों से मुख्यालय से बाहर रहने के कारण इसे शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही का द्योतक मानते हुये उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा है। कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर एक पक्षीय निर्णय लिया जाकर प्रस्तावित कार्यवाही हेतु प्रस्ताव सक्षम अधिकारी को भेज दिया जायेगा। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का अगस्त माह का वेतन रोक दिया गया है ।
--------------------------
जिले में अभी तक 698.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में अभी तक 698.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है,जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 713.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गर्ई थी। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 5.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड तामिया में 8 मि.मी., अमरवाड़ा में 3, चौरई में 8.7, सौंसर में 11, पांढुर्ना में 24.8 और बिछुआ में 7 मि.मी. वर्षा शामिल है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 19 अगस्त तक 698.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 670.2 मि.मी., मोहखेड में 583, तामिया में 862.9, अमरवाडा में 1146.4, चौरई में 586.9, हर्रई में 659.7, सौंसर में 628.4, पांढुर्ना में 694, बिछुआ में 456.4, परासिया में 721.6 और जुन्नारदेव में 714.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
------------------------
श्रमिकों को न्यूनतम वेतन प्रदाय सुनिश्चित करने हेतु
चलाया जायेगा विशेष निरीक्षण अभियान
जिला कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा छिन्दवाड़ा, परासिया, जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, चौरई, सौंसर और पांढुर्ना के अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि श्रमिकों को न्यूनतम वेतन प्रदाय सुनिश्चित कराये जाने हेतु विशेष सघन निरीक्षण अभियान 23 अगस्त से 30 अगस्त तक चलाया जाये । इसके तहत जिले का 2 हजार निरीक्षण का लक्ष्य रखा गया है।
कृषि श्रमिकों को न्यूनतम वेतन दिलाये जाने हेतु विकासखंड अधिकारी, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, नायब तहसीलदार, पंचायत निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, आदिम जाति कल्याण विभाग के सर्कल संगठक तथा समस्त ग्राम पंचायतों को श्रम निरीक्षक की शक्तियाँ प्रदान की गई है । सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी को निर्देश दिये गये हैं कि 20 अगस्त के पूर्व एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करें । प्रत्येक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को तीन सौ निरीक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । श्रम पदाधिकारी छिन्दवाड़ा इस सम्पूर्ण कार्य हेतु नोडल अधिकारी होंगे जिनके कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 07162-247473 हैं । किसी प्रकार की कठिनाई आने पर उक्त दूरभाष क्रमांक पर सम्पर्क किया जा सकता है । दिये गये निर्देशों के अनुसार प्रत्येक अधिकारी द्वारा उल्लेखित लक्ष्य के अनुसार निरीक्षण कार्य किया जाकर प्रतिदिन की रिपोर्ट दूसरे कार्य दिवस को प्रात: 10 बजे तक श्रम पदाधिकारी कार्यालय छिन्दवाड़ा को भेजी जायेगी ।
No comments:
Post a Comment