जिला जनसम्पर्क कार्यालय,छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में होगा दर्ज
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना द्वारा बताया गया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना नाम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में दर्ज करवाना अनिवार्य है ।
ऐसे सभी मतदाता जिनकी उम्र अर्हता तिथि एक जनवरी 2012 को 18 वर्ष हो गई है, के नाम निर्वाचक नामावली में एक अक्टूबर से एक नवम्बर तक दर्ज किये जायेंगे कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज करने से वंचित न रहें ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी कार्यालय प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेशित करें कि उपर्युक्त अवधि में जिन अधिकारी एवं कर्मचारियों का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज न हो, अनिर्वात: नाम दर्ज करवायें। दिनांक 5 नवम्बर को प्रत्येक कार्यालय प्रमुख यह प्रमाण पत्र कि उनके अधीनस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज हो चुके हैं, जिला निर्वाचन कार्यालय छिन्दवाड़ा को अनिवार्यत: प्रेषित करें। जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज हो चुके हैं उन्हें दुबारा दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं है ।

----------------------
जल उपभोक्ता संथा निर्वाचन 2011-
निर्वाचन की सूचना प्रारुप का प्रकाशन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (ज.उ.सं.नि.) श्री अनुराग सक्सेना ने बताया कि जल उपभोक्ता संथा का निर्वाचन 2011 के अन्तर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (ज.उ.सं.नि.) छिन्दवाडा डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले की 79 जल उपभोक्ता संथा प्रबंध समिति के अध्यक्ष/सदस्य के पद के लिये निर्वाचन की सूचना 19 अगस्त 2011 को जारी कर दी जायेगी। जिसके तहत 23 अगस्त (मंगलवार) से 26 अगस्त (शुक्रवार) तक प्रात: 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये जा सकेंगे। 27 अगस्त (शनिवार) को नाम निर्देशन पत्रों की जाँच की जायेगी एवं 30 अगस्त (मंगलवार) को अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी । 16 सितम्बर (शुक्रवार) को मतदान होगा और 19 सितम्बर (सोमवार) को निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना की जाकर परिणाम घोषित किये जायेंगे ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (ज.उ.सं.नि.) श्री सक्सेना ने जिले के छिन्दवाडा, तामिया, अमरवाड़ा, चौरई, परासिया, जुन्नारदेव, पांढुर्ना , सौंसर एवं बिछुआ के तहसीलदार सह रिटर्निंग आफिसर (ज.उ.सं.नि.) एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों (ज.उ.सं.नि.) को निर्देशित किया है कि वे अपने कमांड क्षेत्र में डौंडी पिटवाकर मुनादी कराना सुनिश्चित करें । साथ ही प्रारुप-2 में अपने स्तर से निर्वाचन की सूचना 20 अगस्त को जारी करें । निर्वाचन की सूचना जारी होने के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो जायेगी इसका पालन सुनिश्चित किया जाये।

जिले में अभी तक 693 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में अभी तक 693 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है,जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 677.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गर्ई थी। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 9.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड मोहखेड में एक मि.मी., तामिया में 5, चौरई में 5.6, हर्रई में 14.8, सौंसर में 28.2, पांढुर्ना में 22.4, बिछुआ में 25.4, परासिया में 3 और जुन्नारदेव में 2.2 मि.मी. वर्षा शामिल है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 18 अगस्त तक 693 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 670.2 मि.मी., मोहखेड में 583, तामिया में 854.9, अमरवाडा में 1143.4, चौरई में 578.2, हर्रई में 659.7, सौंसर में 617.4, पांढुर्ना में 669.2, बिछुआ में 449.4, परासिया में 721.6 और जुन्नारदेव में 714.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

---------------------
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ का भ्रमण कार्यक्रम
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ 18 अगस्त को भोपाल से शाम 6.55 बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस द्वारा प्रस्थान कर 19 अगस्त को प्रात: 1.08 बजे पांढुर्ना आयेंगे तथा टाटा सफारी द्वारा सौंसर के लिए प्रस्थान कर प्रात: 2.30 बजे सौंसर पहुंचेंगे । आप सौंसर में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, आमजनों से भेंट एवं आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात दोपहर एक बजे सौंसर से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे चांद पहुंचेंगे तथा शासकीय हाईस्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे । आप शाम 6 बजे चांद से प्रस्थान कर रात्रि 7 बजे सौंसर पहुंचेंगे ।
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड 20 अगस्त को प्रात: 11 बजे सौंसर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे विकासखंड मोहखेड के ग्राम खूनाझिरकलां पहुंचकर हाईस्कूल भवन तथा दोपहर 2.30 बजे ग्राम भांडखापा पहुंचकर हाईस्कूल भवन का भूमिपूजन करेंगे । आप शाम 4 बजे ग्राम भांडखापा से प्रस्थान कर शाम 5 बजे सौंसर आयेंगे तथा नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे । आप शाम 6 बजे हल्दीराम पार्क अम्बाझिरी नागपुर पहुंचेंगे एवं श्री पटेल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे । श्री मोहोड रात्रि 9 बजे नागपुर से प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे सौंसर आयेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे ।

सद्भावना दिवस पर आज सद्भावना की प्रतिज्ञा दिलायी जायेगी
सद्भावना दिवस पर आज सद्भावना की प्रतिज्ञा दिलायी जायेगी
राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में जिले में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी का जन्म दिवस 20 अगस्त को तृतीय शनिवार अवकाश होने के कारण इस वर्ष 19 अगस्त को सद्भावना दिवस के रुप में मनाया जायेगा । साथ ही 20 अगस्त से 3 सितम्बर तक साम्प्रदायिक सौहाद्र्र पखवाडा भी मनाया जायेगा जिसमें सभी धर्म, जाति एवं भाषा के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता और साम्प्रदायिक सौहाद्र्र की भावना उत्पन्न करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा इस संबंध में जिले के सभी विभाग प्रमुखों के साथ ही सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि राज्य शासन के निर्देशों के अनुरुप कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों को 19 अगस्त को प्रात: 11 बजे सद्भावना की प्रतिज्ञा दिलायें । सद्भावना दिवस पर यह प्रतिज्ञा दिलाई जायेगी कि ‘‘मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करुंगा /करुंगी । मैं पुन: प्रतिज्ञा करता/ करती हूँ कि मैं हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊंगा/ सुलझाउंगी ।’’
----------------------
जिले में सितम्बर माह में लगेंगे राजस्व शिविर
जिले में राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों के तत्परता से निराकरण के उद्देश्य से सितम्बर माह में राजस्व शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इन शिविरों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सहकारिता मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। विस्तृत जानकारी आगामी दिवसों में जारी की जायेगी ।
No comments:
Post a Comment