जिला जन सम्पर्क कार्यालय छिन्दवाडा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
कमिश्नर का जिले का दौरा सम्पन्न
संभागीय आयुक्त श्री रविन्द्र पस्तौर ने बुधवार को जिले के ग्राम सोनापिपरी के आंगनवाडी केन्द्र जाकर स्व-सहायता समूह से उनके कार्य, आर्थिक रुाोत के साथ ही बचत की जानकारी प्राप्त कर अपने ग्रामीण क्षेत्र के दौरे की शुरुआत की। उन्होंने ग्राम सोनापिपरी के आंगनवाडी में अन्य क्षेत्रों में कार्य की संभावनाओं पर चर्चा की तथा सभी स्वसहायता समूह को बचत करने एवं उसका सदुपयोग करने की सलाह दी । कमिश्नर श्री रविन्द्र पस्तौर एवं कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा तामिया जनपद कार्यालय के सभाकक्ष में स्वसहायता समूहों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा होने वाली परेशानियों को दूर करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । साथ ही बचत के बारे में चर्चा की गई । उन्होंने ग्राम पंचायत पांडुपिपरिया में स्वसहायता समूहों से चर्चा कर उस क्षेत्र में सर्वाधिक कारगर उद्योग मुर्गीपालन हेतु प्रशिक्षण, आर्थिक सहायता एवं बिक्री हेतु सोसायटी बनाकर ग्रामीणों की सहायता करने अधिकारियों को निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर विशेष केन्द्रों पर ले जाकर प्रशिक्षण दिलायें । कमिश्नर श्री पस्तौर द्वारा विभिन्न स्वसहायता समूहों को मुर्गीपालन, दोना-पत्तल निर्माण, अगरबत्ती निर्माण आदि लघु उद्योगों के क्षेत्र में अपने संसाधनों एवं कार्यक्षमता के अनुरुप कार्य कराने की सलाह दी गई । कमिश्नर द्वारा ग्राम पटेलढाना, पांडुपिपरिया के जूनापानी में रोजगार गारंटी योजना के तहत लगाये गये पौधों का निरीक्षण कर उनकी उत्पादकता बढ़ाने एवं सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये, जिसके अन्तर्गत स्वसहायता समूह को पौधे बांट दिये जाये, पौधों के उत्पादन, लकड़ी, चारे का उपयोग स्व सहायता समूह कर सकते हैं किन्तु पौधों की कटाई नहीं कर सकेंगे । इसी प्रकार पौधों एवं वृक्षों की सुरक्षा भी होगी जिससे कई ग्रामीणों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा ।
कमिश्नर श्री पस्तौर द्वारा ग्राम मड़ालघाना एवं तामिया के तालाबों का निरीक्षण के दौरान उचित ढंग से मत्स्यपालन एवं सिंघाड़ा की खेती हेतु सुझाव दिये गये साथ ही कमिश्नर द्वारा बिजौरी के निस्तारी तालाब का निरीक्षण किया गया । उन्होंने सामूहिक रुप से आसपास के तालाबों से प्राप्त उत्पादन को अधिक लाभ हेतु उपयुक्त तरीके से बिक्री हेतु समझाईश भी दी । कमिश्नर श्री पस्तौर द्वारा किसान जयपाल पवार द्वारा ग्रीन शेड में की जा रही खेती की प्रशंसा करते हुये हाईब्रिाड किस्म की फसल लेने तथा उत्पादन बढ़ाने हेतु समझाईश दी गई जिसमें खाद्य प्रसंस्करण प्रमुख है। कमिश्नर श्री पस्तौर ने अपने ग्रामीण क्षेत्र के दौरे के दौरान विभिन्न आंगनबाडियों में टीकाकरण, गर्भवती माता एवं धात्री माताओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंनें मध्यान्ह भोजन हेतु आने वाले राशन से लेकर भोजन तैयार करने से लेकर बच्चों को परोसे जाने तक सभी विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की । कमिश्नर श्री रविन्द्र पस्तौर ने तामिया के कन्या छात्रावास का निरीक्षण कर उसकी सम्पूर्ण जानकारी ली । ग्रामीण क्षेत्र के दौरे में कमिश्नर श्री पस्तौर के साथ उपायुक्त जबलपुर श्री जे. के. जैन, कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी एवं विभिन्न विभाग प्रमुख अधिकारी भी थे ।

----------------------
विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न
जिला एवं सत्र न्यायाशीध श्री महेश प्रसाद अवस्थी के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज ग्राम खापाभाट के ज्ञानदीप विद्यालय में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया ।
जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री महिमा कछवाहा ने बताया कि ग्राम खापाभाट के ज्ञानदीप विद्यालय में आयोजित शिविर में छात्र छात्राओं को कानूनी जानकारी उदाहरण देकर समझाई गई जिससे उनका कानूनी ज्ञानवर्धन हो सके । साथ ही विद्यालय की कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत छात्रा कुमारी पूजा द्वारा विज्ञान मेले में प्रस्तुत मॉडल का चयन होने पर उसे 100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया । शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री महिमा कछवाहा, श्रीमती नीता मालवीय, श्री शरद मालवीय, श्री रामस्वरुप तिवारी द्वारा छात्र छात्राओं को कानूनी जानकारी दी गई । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री रविकान्त चंदेल द्वारा किया गया । शिविर में प्रधान पाठक श्रीमती कल्पना एवं सभी शिक्षकगणों का विशेष सहयोग रहा ।

_______________
सांसद की अनुशंसा पर फुटपाथ निर्माण
कार्य के लिए एक लाख रुपये स्वीकृत
कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि जिले के सांसद श्री कमलनाथ की अनुशंसा पर जारी वित्तीय वर्ष में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत अमरवाडा के वार्ड क्रमांक एक में फुटपाथ निर्माण कार्य के लिए एक लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 50 हजार रुपये का आवंटन प्रदान किया गया है ।
__________________
एक दवा विक्रेताओं का ड्रग लाइसेंस निलंबित
एक दवा विक्रेताओं का ड्रग लाइसेंस निलंबित
और तीन का ड्रग लाइसेंस निरस्त
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी श्री शशीन्द्र रजक ने बताया कि दवा विक्रेताओं द्वारा दुकान का संचालन औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के अनुसार नहीं पाये जाने एवं विभिन्न अनियमितताओं के पाये जाने के कारण एक दवा विक्रेता काड्रग लायसेंस निलंबित तथा तीन दवा विक्रेताओं के ड्रग लायसेंस निरस्त किये गये है। उन्होंने बताया कि चौरई के ग्राम रामगढ़ के मेसर्स प्रज्ञा ड्रग स्टोर्स का ड्रग लाइसेंस निलंबित किया गया है एवं छिन्दवाड़ा तहसील के ग्राम सुरलाखापा के मेसर्स बाहुबली मेडीकल स्टोर्स,ग्राम जमुनिया के मेसर्स महिमा ड्रग स्टोर्स तथा हिरदागढ़ के में. लाजपत निहालचंद मिगलानी के ड्रग लाइसेंस निरस्त किये गये है।
33 हितग्राहियों को 1.25 लाख रूपये की अनुदान राशि स्वीकृत
विधायक स्वेच्छानुदान निधि योजना के अंतर्गत जारी वित्तीय वर्ष में कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जिले के विधानसभा क्षेत्र परासिया के विधायक श्री ताराचंद बावरिया की अनुशंसा पर विकासखण्ड परासिया के 18 हितग्राहियों को 50 हजार रूपये तथा विधानसभा क्षेत्र छिन्दवाड़ा के विधायक श्री दीपक सक्सेना की अनुशंसा पर विकासखण्ड छिन्दवाड़ा के 15 हितग्राहियों को 75 हजार रूपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।यह अनुदान राशि आर्थिक सहायता और चिकित्सा के लिये स्वीकृत की गई है ।
No comments:
Post a Comment