जिला जन संपर्क कार्यालय छिंदवाड़ा (म.प्र.)
समाचार
समाचार
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने स्वतंत्रता दिवस
की 64 वी वर्षगाठ पर किया ध्वजारोहण
समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत
पन्द्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 64 वी वर्षगांठ जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउण्ड पर हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाई गई । प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। श्री बिसेन के ध्वजारोहण करते ही पुलिस परेड ग्राउण्ड ‘जन-गण-मन अधिनायक जय हो’ की गूंज से गुजांयमान हो उठा । इस अवसर पर श्री बिसेन ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया तथा नील गगन में शांति दूत कपोत एवं उल्लास के प्रतीक गुब्बारे छोडे । समारोह में हर्ष फायर एवं आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत की गई तथा कलापथक दल द्वारा म.प्र. गान का गायन किया गया एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम पर केन्द्रित प्रसिद्ध गायक श्री कैलाश खेर द्वारा गाये लोकगीत का प्रसारण भी किया गया । प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने खुली जीप में कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार तथा परेड कमांडर श्री भूपेन्द्र सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया। आपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री रुपचंद राय जनसेवक, शहीद सैनिक लालमन की विधवा पत्नी श्रीमती ललतीबाई, शहीद मेजर अमित ठेंगे के पिता श्री मधुकरराव ठेंगे और माँ श्रीमती लता ठेंगे का शाल एवं श्रीफल से अभिनंदन किया । साथ ही अपने स्वयं की ओर से 2.20 लाख रुपये की राशि के चेक और नगद राशि पुरस्कार स्वरुप प्रदान की तथा अपनी जनसम्पर्क निधि और स्वेच्छानुदान मद से 1.15 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की ।
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने समारोह में परेड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यायाम प्रदर्शन और सर्वोत्कृष्ट कार्यो के लिये अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये । कार्यक्रम में परेड के लिये चार समूहों में सशस्त्र बल में आठवी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल को प्रथम, एन.सी.सी. में सीनियर डिवीजन बालिका, गाईड में श्रीनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और जूनियर रेडक्रास में डेनियलसन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। इसी प्रकार व्यायाम प्रदर्शन में संत जोसेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को प्रथम,भारत भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को द्वितीय और श्रीनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को तृतीय तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय और संकटमोचन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को संयुक्त रुप से प्रथम, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक एक को द्वितीय, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को तृतीय और सरस्वती शिशु मंदिर गणेश चौक को सांत्वना पुरस्कार से शील्ड और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया । कार्यक्रम में बेस्ट परेड कमांडर का पुरस्कार रक्षित आरक्षी केन्द्र के निरीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह और बेस्ट बैंड मास्टर का पुरस्कार एस.ए.एफ. के बैंड मास्टर श्री रेखनलाल बिसेले को प्रदान किया गया ।
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने समारोह में अपनी दत्तक पुत्रियों शासकीय माध्यमिक शाला चौरई में कक्षा छठवीं में अध्ययनरत छात्रा कुमारी रेहाना मंसूरी और कक्षा सातवी में अध्ययनरत छात्रा कुमारी दीक्षा रघुवंशी को उनकी शिक्षा के लिये अपने वेतन से एक-एक लाख रुपये की राशि के चेक वितरित किये । ये चेक भारतीय स्टेट बैंक की विधानसभा भोपाल शाखा के हैं । उन्होंने भुजलिया समारोह में सहभागिता करने वाले सर्वश्री सुरेश बर्वे, राहुल इंगले, अजय इंगले, कु. कुमुद सोनी, शिवाजी यादव, सुरेश पवार, प्रेमचंद पांडे और शिवेन्द्र शर्मा तथा आल्हा गायन के लिए सर्वश्री अतरलाल गुन्हेंरे, रुपलाल चन्द्रवंशी और शंकर यादव को एक-एक हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की । साथ ही अपने स्वेच्छानुदान मद से श्री प्रेमचंद पाण्डे को 5 हजार रुपये और श्री शिवेन्द्र शर्मा को 20 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की । उन्होंने परेड में भाग लेने वाले बेस्ट परेड कमांडर और सेकेंड इन परेड कमांडर के साथ ही अन्य 16 प्लाटून कमांडरों को अपनी जनसम्पर्क निधि से 5-5 हजार रुपये के मान से 90 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की । उन्होंने अंधे कत्ल की पतासाजी में सराहनीय कार्य के लिए कोतवाली के प्रधान आरक्षक श्री प्रमोद सिंह को उसकी टीम के सदस्यों सहित 5 हजार रुपये की नगद राशि और प्रमाण पत्र तथा कक्षा दसवीं में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर आने पर संत श्री आशाराम गुरुकुल की छात्रा कु. बरखा सैनी और देशना शेरके एवं कक्षा बारहवीं में 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर आने पर सनफ्लावर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सौंसर के छात्र श्री अमीय सोनकुशरे को प्रमाण पत्र और अपनी स्वयं की ओर से एक-एक हजार रुपये की नगद राशि पुरस्कार स्वरुप प्रदान की । उन्होंने जनगणना 2011 में उत्कृष्ट कार्य करने पर संयुक्त कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना को भी प्रमाण पत्र के साथ एक हजार रुपये की नगद राशि का पुरस्कार अपनी ओर से प्रदान किया ।
समारोह में प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने जनगणना 2011 में उत्कृष्ट कार्य करने पर तहसीलदार श्री महेश अग्रवाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री हिमांशु सिंह और प्रधान अध्यापक शा.उ.मा.विद्यालय चांद श्री गजानन ठाकरे, सम्पत्ति संबंधी अपराध की पतासाजी में सराहनीय कार्य के लिए पुलिस चौकी रावनवाडा के श्री रघुनाथ खातरकर, रोजगार मेला 2011 में उत्कृष्ट कार्य के लिये जिला पंचायत की सहायक परियोजना अधिकारी सुश्री नेहा कोल और ग्रामोद्योग विस्तार अधिकारी श्री एस.एस.पटेल, अन्त्योदय मेला में उत्कृष्ट कार्य के लिए उप संचालक सामाजिक न्याय श्री एस.के.दुबे, सामुदायिक दावे के प्रकरणों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बृजेशचंद्र पाण्डेय, महिला एवं पुरुष नसबंदी अभियान में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा श्री राजीव खरे, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास (ग्रामीण क्षेत्र) श्री प्रशांत दीप सिंह ठाकुर और खंड चिकित्सा अधिकारी (ग्रामीण क्षेत्र) पिण्डरईकला डॉ. अनिरुद्ध कौशल, लाडली लक्ष्मी योजना में जिले में वर्ष 2010-11 में सर्वाधिक प्रकरण तैयार करने के लिये परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास (ग्रामीण क्षेत्र) श्री प्रशांत दीप सिंह ठाकुर और आंगनवाडी कार्यकर्ता चंदनगांव श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव, चलित पशु चिकित्सा इकाई के माध्यम से पशु रोग उदभेद की जानकारी मिलने पर तत्काल निष्ठापूर्वक पशुओं की चिकित्सा के लिए पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ.एस.आर.सूर्यवंशी और सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री एस.पी.पवार, हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 2011 में शत-प्रतिशत परिणाम देने के लिए अशासकीय निर्मल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. वाय.एस.सिसोदिया तथा शासकीय कार्य उत्कृष्ट रुप से करने के लिए कलेक्टर कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 श्री सतीश गोंडाने, सहायक नाजिर श्री वीरेन्द्र राव, सहायक ग्रेड-3 श्री विजेन्द्र लाजरस और भृत्य श्री नरेन्द्र पाल को प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया । इस अवसर पर म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री संतोष जैन, महाकौशल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शेषराव यादव, नगरपालिका अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी, बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार, स्कूली छात्र-छात्रायें और आम नागरिकगण उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन श्री ओ.पी.शर्मा, श्री नरेन्द्र शक्रवार और श्रीमती वाणी मिश्रा ने किया ।

.....................................
स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण
देश की आजादी की 64 वीं वर्षगांठ छिन्दवाड़ा जिले में परंपरागत हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनायी गयी । इस अवसर पर विभिन्न शासकीय, अद्र्धशासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किये गये । कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें प्रदान की । इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना और श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना, सहायक कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा कुशरेे के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे । जिले के सभी तहसील और विकासखंड मुख्यालयों पर भी स्वतंत्रता दिवस की 64 वीं वर्षगांठ पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।
.....................................
जिले में अभी तक 678.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में अभी तक 678.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है,जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 645.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 9.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 31.2 मि.मी., मोहखेड में 1.2, अमरवाड़ा में 18.4, चौरई में 8.4, सौंसर में 5.4, पांढुर्ना में 2.5, बिछुआ में 8, परासिया में 22.2 और जुन्नारदेव में 8.4 मि.मी. वर्षा शामिल है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 15 अगस्त तक 678.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 661 मि.मी., मोहखेड में 676.5, तामिया में 841.9, अमरवाडा में 1135.2, चौरई में 570, हर्रई में 644.9, सौंसर में 589.2, पांढुर्ना में 633.1, बिछुआ में 424, परासिया में 716.4 और जुन्नारदेव में 709.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

No comments:
Post a Comment