जिला जन सम्पर्क कार्यालय छिन्दवाडा(म.प्र.)
समाचार
समाचार
हितग्राहियों के खाते जीरो बैलेंस पर सहकारी बैंकों में खाले
– प्रभारी मंत्री श्री बिसेन
जिले में जुआ,सट्टा,अवैध शराब के प्रकरणों में कडी कार्रवाई करें– प्रभारी मंत्री
जिला योजना समिति की बैठक सम्पन्न
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता और जिले के प्रभारी मंत्री एवं जिला योजना समिति के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं मनरेगा, सर्वशिक्षा अभियान, मध्यान्ह भोजन आदि के अन्तर्गत हितग्राहियों के खाते जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक और उसकी शाखाओं में खोले जायेंगे जिससे हितग्राहियों को मजदूरी, गणवेश, साइकिल आदि की राशि के एकाउंट पेयी चेकों का समय पर भुगतान हो सके । उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिये कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी हितग्राहियों के जीरो बैलेंस पर खाते खुल गये हैं । प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने ये निर्देश आज स्थानीय जिलाध्यक्ष कार्यालय के सभाकक्ष में जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये दिये । बैठक में प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सीताराम डेहरिया, विधायक श्री ताराचंद बावरिया और श्री दीपक सक्सेना, नगरपालिका अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री अरुण कपूर, समिति के अन्य सदस्य, कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना, जिला योजना अधिकारी श्री आर.एस.हिरकने तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे ।
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने बैठक में निर्देश दिये कि जिले में जुआ, सट्टा ओर अवैध शराब बिक्री के प्रकरणों में अभियान चलाकर प्रकरण बनाये एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। यह भी सुनिश्चित करें कि पूरी सतर्कता और सजगता से कार्यवाही हो तथा धार्मिक स्थलों और स्कूलों के आसपास शराब की बिक्री नहीं हो । उन्होंने निर्देश दिये कि जिले में अविवादित नामांतरण और बंटवारों के प्रकरणों का भी तेजी से निराकरण करें तथा गरीबी रेखा सर्वे सूची में नाम जोडने के लिए प्राप्त हुये आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों के नाम सर्वे सूची में जोड़े जिससे हितग्राही लाभान्वित हो सकें । उन्होंने निर्देश दिये कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ठेके पर चलने वाले निर्माण और अन्य कार्यो तथा कोयलांचल में कोयला खदानों में चलने वाले ठेके के कार्यो में मजदूरों को न्यूनतम से कम मजदूरी नहीं मिले, यह सुनिश्चित करें तथा जिन क्षेत्रों से कम मजदूरी मिलने की जानकारी मिलती है, वहाँ आकस्मिक निरीक्षण भी करें । उन्होंने निर्देश दिये कि पेंच व्यपवर्तन परियोजना मं ठेकेदार द्वारा कराये गये निर्माण कार्यो में जो कार्य तकनीकी रुप से सही नहीं पाये गये हैं, ऐसे निर्माण कार्यो को पुन: करवाया जाये और रिकवरी कर दण्डात्मक ंकार्यवाही भी की जाये ।
बैठक में कलेक्टर डॉ शर्मा ने समिति की 27 जुलाई 2011 की बैठक में लिये गये निर्णयों के परिप्रेक्ष्य में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुये बताया कि जिले की जुन्नारदेव तहसील के ग्राम डुंगरिया और सेमरकुही में मेस्को स्टील कंपनी द्वारा अधिग्रहित की गई आदिवासियों की भूमि माननीय न्यायालय द्वारा विवेचना के उपरान्त भू-अधिग्रहण निरस्त कर आदिवासियों की भूमि वापस करने के निर्देश देते हुये प्रकरण में कार्यवाही संपादित करने वाले तत्कालीन दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की गई है । पेंच व्यपवर्तन योजना के संबंध मेंं उन्होंने बताया कि निरीक्षण दल द्वारा दांयी तट नहर के 18 पक्के कार्यो का भौतिक सत्यापन और जाँच की गई जिसमें 6 पक्के कार्य तकनीकी मापदण्ड के अनुरुप नहीं पाये गये तथा जनप्रतिनिधियों की शिकायत सही पाई गई । उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित निर्माण कार्य के ठेकेदार मेसर्स एस.के.जैन इन्फास्ट्रेक्चर प्रा.लि. भोपाल द्वारा इस कार्य का ठेका प्राप्त करने के लिए प्रयुक्त 47 लाख रुपये की एफ.डी.आर. की जाँच के लिए 22 नवम्बर 2010 को कोतवाली चौरई में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है तथा पुलिस विभाग द्वारा की गई विवेचना का प्रतिवेदन समिति सदस्यों को उपलब्ध कराया गया है ।

कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री एवं समिति के अध्यक्ष श्री बिसेन द्वारा गत बैठक में दिये गये निर्देशों के परिपालन में आबकारी विभाग द्वारा एक से 11 अगस्त तक 76 विभागीय और 170 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किये गये । इसी अवधि में अवैध आसवन के 53, देशी मदिरा के 85 और विदेशी मदिरा के 32 प्रकरण भी पंजीबद्ध किये गये । पुलिस विभाग द्वारा 27 जुलाई से 13 अगस्त तक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 100 व्यक्तियों पर 25 प्रकरण पंजीबद्ध कर 42 हजार 451 रुपये की राशि जप्त की गई तथा सट्टा एक्ट के अन्तर्गत 27 व्यक्तियों पर 21 प्रकरण पंजीबद्ध कर 10 हजार 594 रुपये की राशि जप्त की गई । इसी प्रकार पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम में भी 96 व्यक्तियों पर 93 प्रकरण पंजीबद्ध कर 479 लीटर कच्ची शराब, 409 पाव देशी, 19 हजार 149 पाव अंग्रेजी शराब तथा 4 हजार 280 रुपये नगद राशि जप्त की गई । उन्होंने बताया कि आपूर्ति विभाग द्वारा माह अप्रैल से 8 अगस्त तक जिले में केरोसीन से चलने वाले वाहनों के 12 प्रकरण तैयार कर दो प्रकरणों में 75 हजार रुपये की अर्थदंड की राशि की वसूली की गई तथा 28 जुलाई से 8 अगस्त तक वाहनों की सघन जाँच कर 65 वाहनों में से 5 वाहनों में केरोसीन पाये जाने पर प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्यवाही में लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों विभागों की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा अवैध शराब के संबंध में त्वरित कार्यवाही के लिए ग्राम स्तर पर पटवारी और कांस्टेबल की एक टीम भी गठित की जा रही है तथा जिला स्तर पर राजस्व और पुलिस विभाग की भी एक टीम गठित की जा रही है । उन्होंने बताया कि श्रम आयुक्त म.प्र. द्वारा एक अप्रैल 2011 से अकुशल मजदूर हेतु 169 रुपये, अद्र्धकुशल हेतु 174 रुपये और कुशल मजदूर हेतु 180 रुपये की मजदूरी का निर्धारण किया गया है तथा नियोजित ठेका श्रमिकों हेतु ठेका श्रम अधिनियम 1970 के प्रावधानों के अन्तर्गत ठेकेदारों द्वारा मजदूरी का भुगतान किया जाता है । उन्होंने बताया कि सभी विभाग प्रमुखों को ठेका श्रम अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिये गये है तथा किसी क्षेत्र से कम मजदूरी मिलने की शिकायत प्राप्त होने पर उसकी जाँच कर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी । उन्होंने समिति सदस्यों द्वारा जानकारी देने पर ग्राम कामठी और करेली में मजदूरी भुगतान नहीं होने और कोयला अंचल की खदानों में कम मजदूरी देने की शिकायतों की जाँच के लिए आश्वस्त किया । उन्होंने वन विभाग द्वारा मजदूरों को नगद मजदूरी भुगतान करने की जानकारी मिलने पर आगामी 15 सितम्बर तक सभी मजदूरों के खाते खुलवाकर एकाउंट पेयी चेक से ही मजदूरी भुुगतान करने के निर्देश सभी वनमंडलाधिकारियों को दिये । उन्होंने बटकाखापा और हर्रई में ओला/पाला पीडित किसानों के चेक की राशि का भुगतान नहीं होने की जानकारी मिलने पर समुचित कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये । उन्होंने तहसील छिन्दवाड़ा में लंबित बी.पी.एल. सर्वे के आवेदनों के पात्र हितग्राहियों के नाम एक सप्ताह में सर्वे सूची में जुड़वाने के लिये आश्वस्त किया।
बैठक में विधायक श्री बावरिया ने कोयला अंचल में ठेकेदारों द्वारा कम मजदूरी देने की आकस्मिक जाँच करने, ठेकेदारों को टेण्डर में जिस स्थिति में कोयला उत्खनन होता है, उसी स्थिति में कोयला ले जाने की व्यवस्था बनाने के मुद्दों पर नीतिगत रुप से सभी के सहयोग से कार्यवाही करने की अपेक्षा की । बैठक में अन्य सदस्यों ने भी अपने क्षेत्र की समस्यायें और विचार रखें जिन पर समुचित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया गया ।

...............................
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड़ का भ्रमण कार्यक्रम
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ 15 अगस्त को सिवनी जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर चौरई, छिन्दवाड़ा होते हुये शाम 4 बजे सौंसर पहुंचेंगे एवं यहाँ पर आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे । आप 16 अगस्त को सौंसर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा रात्रि 8 बजे सौंसर से नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे । रात्रि 9.30 बजे नागपुर से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से आप भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे ।
No comments:
Post a Comment