जिला जनसंपर्क कार्यालय ,छिन्दवाड़ा (म.प्र.)
समाचार
उत्तरदायित्वों की अनदेखी पर त्वरित कार्यवाही
समाचार
उत्तरदायित्वों की अनदेखी पर त्वरित कार्यवाही
प्राथमिक शाला झिरपानी में सहायक अध्यापक के पद पर पदस्थ श्री मेहमान शाह कुमरे को उत्तरदायित्वों की अवहेलना करने पर निलंबित कर दिया गया । आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री बी.सी.पाण्ड़े द्वारा बताया गया कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तामिया द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन के अनुसार विकासखण्ड तामिया की प्राथमिक शाला झिरपानी में पदस्थ श्री मेहमान शाह कुमरे सहायक अध्यापक के लम्बे समय से शाला में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने, शाला संचालन में अनियमितता बरतने, छात्र-छात्राओं को पाठ्¬पुस्तकों का वितरण न करने, सत्र 2011-12 की नवीनीकरण छात्रवृत्ति स्वीकृत न करने और मध्यान्ह भोजन योजना संचालित न करने के कारण श्री कुमरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिछुआ निर्धारित किया गया है ।
______________
श्रम विभाग की 3 योजनायें म.प्र. लोक सेवाओं के
श्रम विभाग की 3 योजनायें म.प्र. लोक सेवाओं के
प्रदान की गारंटी अधिनियम की परिधि में शामिल
राज्य शासन द्वारा म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत श्रम विभाग की 3 योजनाओं प्रसूति सहायता, विवाह सहायता और मृत्यु की दशा में अनुग्रह सहायता को इस अधिनियम की परिधि में लाया गया है । इन योजनाओं में शहरी क्षेत्र के लिये श्रम अधिकारी अथवा नगरीय निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्राधिकारी अधिकारी अधिसूचित किये गये है । इन योजनाओं के तहत आवेदन देने के 30 कार्य दिवस के भीतर लाभ प्रदाय करने के कानूनी प्रावधान है । कलेक्टर द्वारा श्रम पदाधिकारी और सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को तीनों योजनाओं के अंतर्गत समय सीमा में ही प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण करनें और प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिये गये है ।
_______________
छात्रावास/आश्रम के लिये गेहूं का आवंटन प्रदाय
जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले की कल्याणकारी संस्थाओं छात्रावास/आश्रम में स्वीकृत 7590 सीट के लिये माह जुलाई से सितंबर तक बी.पी.एल. दर पर 2.760 किलोग्राम के मान से 20.94 Ïक्वटल तथा छिन्दवाड़ा नगर के छात्रावास/आश्रम में स्वीकृत 1228 सीट के लिये माह जुलाई में ए.पी.एल. दर पर 13 किलोग्राम के मान से 159.64 Ïक्वटल गेहूं का आवंटन संबंधित उचित मूल्य दुकानों को प्रदाय किया गया है ।
_________________
6 सहकारी समितियों का पंजीयन निरस्त
सहकारी समितियों के उप पंजीयक श्री जी.एस.डेहरिया द्वारा म.प्र. सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 18(1) के अंतर्गत जिले की 6 सहकारी समितियों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है । यह पंजीयन परिसमापक द्वारा समितियों की आस्तियों और दायित्वों का निराकरण कर पंजीयन निरस्त करने की अनुशंसा पर किया गया है
उप पंजीयक सहकारी समितियां श्री डेहरिया ने बताया कि छिन्दवाड़ा की पंडित गणेश शंकर विधार्थी पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, चंदनगांव की इंदिरा गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, धनौरागोसाई की नवनीत संयुक्त कृषि सहकारी समिति मर्यादित, रावनवाड़ा की कालरी कर्मचारी उपभोक्ता सहकारी भंडार मर्यादित, भमोड़ी की कालरी कर्मचारी उपभोक्ता सहकारी भंडार मर्यादित और कुंडाली कला की आदर्श खनिज उत्खनन सहकारी समिति मर्यादित का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है ।
उप पंजीयक सहकारी समितियां श्री डेहरिया ने बताया कि छिन्दवाड़ा की पंडित गणेश शंकर विधार्थी पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, चंदनगांव की इंदिरा गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, धनौरागोसाई की नवनीत संयुक्त कृषि सहकारी समिति मर्यादित, रावनवाड़ा की कालरी कर्मचारी उपभोक्ता सहकारी भंडार मर्यादित, भमोड़ी की कालरी कर्मचारी उपभोक्ता सहकारी भंडार मर्यादित और कुंडाली कला की आदर्श खनिज उत्खनन सहकारी समिति मर्यादित का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है ।
---------------------
प्रभारी मंत्री ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सहकारिता
मंत्री का आंशिक संशोधित भ्रमण कार्यक्रम
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री 14 अगस्त को दोपहर 1 बजे सिवनी से छिन्दवाड़ा के लिये प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे छिन्दवाड़ा पहुंचकर छोटी बाजार में आयोजित सार्वजनिक भुजलिया उत्सव में शामिल होंगे । आप दोपहर 2.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होंगे । आप 3.30 बजे आकाशवाणी में मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं पर चर्चा करेंगे । आप सायं 4 गजे सत्येन्द्र भूषण जी संभागीय संगठन मंत्री, पूर्व मंत्री श्री चौधरी चन्द्रभान सिंह , नगरपालिका अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी , महाकौशल विकास प्राधिकरण के सदस्य श्री मिघलानी, श्री शक्रवार, श्री ठेंगे के परिवार, श्रीमती मीना राय के परिवार, स्व. श्री सुरेश पाल के परिवार, श्री बंटी साहू के परिवार से भेंट करेंगे । साथ ही संघ परिवार तथा भाजपा कार्यालय के सदस्यों एवं अन्य जन प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे । मंत्री जी 15 अगस्त को रात्रि 9.45 बजे पेंचव्हेली ट्रेन से परासिया से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे ।
----------------------
अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों
के स्वरोजगार हेतु आवेदन आमंत्रित
म.प्र. आदिवासी वित्त एवं विकास निगम के प्रभारी अधिकारी श्री बी.सी.पांडे द्वारा बताया गया कि जिले की म.प्र. आदिवासी वित्त एवं विकास निगम की पूर्णकालिक स्वरोजगार योजना के तहत जिले को 3 योजनाओं के तहत भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुए है ।
छोटा व्यवसाय योजना की प्रति इकाई लागत 1 लाख रूपये एवं आवश्यक मार्जिन मनी 5000/- होगी , टाटा मेजिक योजना में प्रति इकाई लागत 3 लाख 73 हजार रूपये एवं आवश्यक मार्जिन मनी 19 हजार रूपये होगी , टाटा एस लोडिंग योजना में प्रति इकाई लागत 3 लाख 48 हजार रूपये होगी एवं आवश्यक मार्जिन मनी 17 हजार 500 रूपये होगी । तीनों योजनाओं में एक-एक हितग्राही को लाभांवित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है तथा सभी योजनाओं में ऋण पर 6 प्रतिशत ब्याज दर लागू होगी आवेदन 19 अगस्त तक प्राप्त किये जाएगें ।
----------------------------
15 अगस्त को जगमगाएगी सभी शासकीय
एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारते
म.प्र. शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अरूण तिवारी द्वारा सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि प्रदेश में स्थित मुख्य सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों में रात में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी जिसका व्यय विभागीय बजट से संधारित होगा ।
No comments:
Post a Comment