समय सीमा बैठक में दिये गये निर्देशों का पालन
कड़ाई से करें–कलेक्टर
समय सीमा बैठक का प्रारंभ जिले में नवपदस्थ डी.एफ.ओ. श्री अशोक कुमार के परिचय के साथ हुआ । कलेक्टर द्वारा सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को समय सीमा बैठक के दौरान दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुये निर्देशों के पालन में कोताही बरतने पर कठोर कार्यवाही के लिए तैयार रहने को कहा। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यवालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा,संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री अनुराग सक्सेना और श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी. डॉ. के. डी. त्रिपाठी सहित जिला विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे ।
कलेक्टर डॉ. शर्मा द्वारा शिक्षा विभाग की जानकारी लेते हुये हेडस्टार्ट का प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण के बाद टीचर्र्स के टेस्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की गई । उन्होंने प्रशिक्षण का निरीक्षण स्वयं करने की बात कही। स्कूलों में विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुये प्राइवेट स्कूल में सी. बी. एस. सी. पुस्तकों के अलावा अन्य पुस्तकों से पढ़ाये जाने पर अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की। डी.पी.सी. से प्रायवेट स्कूलों में बीपीएल परिवारों के बच्चों का एडमिशन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनजाति विकास के लिए आये बजट का उपयोग शीघ्र ही जनजाति के हित में करने के निर्देश दिये। उन्होंने रोजगार गारंटी योजना के संबंध में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के संबंध में चर्चा की । उन्होंने पेंशन प्रकरणों को तत्परता से निपटाने के निर्देश दिये । बैठक में भागराव जैन के किसान पत्र का मामला सुलझाया गया। उन्होंने सौंसर और पांढुर्ना में यूरिया एवं डी. ए. पी. को किसानों तक शीघ्र पहुंचाने के निर्देश दिये तथा अप्रमाणिक बीज वितरण में दोषी अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की। शहीद मेजर अमित ठेंगे के स्मारक के निर्माण के संबंध में कलेक्टर द्वारा कार्य प्रगति की जानकारी ली गई । बैठक में बी. पी. एल. कार्डधारियों को राशन आवंटित करने के निर्देश दिये गये । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों का पैसा शीघ्र हितग्राही तक पहुंचे यह सुनिश्चित करने तथा शीघ्रतिशीघ्र खाते खुलवाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये । आपने कोषालय अधिकारी को ज्योति राय नामक मानसिक विकलांग का नाम पेंशन में जोडने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य विभाग को फीजियोथेरेपी सेंटर को शीघ्र ही शिफ्ट करने की हिदायत दी गई। मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी की समीक्षा के दौरान कलेक्टर को बताया गया कि 284 मछुआरों में से 220 को पट्टे दे दिये गये हैं । कलेक्टर ने छिन्दवाड़ा के लाइब्रोरी भवन के अतिक्रमण को आज ही हटाने के निर्देश एस.डी.एम. को दिये । साथ ही कोषालय अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि 17 एवं 18 अगस्त 2011 को जिलाध्यक्ष कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें माह जुलाई 2011 तक सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पेंशन एवं सेवानिवृत्ति लाभों का निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर द्वारा जानकारी दी गई कि परख कार्यक्रम के संरचना एवं स्वरुप में परिवर्तन हेतु अधिकारी अपने सुझाव मौखिक या लिखित रुप में दे सकते हैं ।
समय सीमा समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा केन्द्र, सहकारी समिति, बैंक, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विभाग, शहरी विकास अभिकरण, श्रम आदि विभागों के समय सीमा पत्रों की प्रगति की जानकारी ली तथा समय सीमा पत्रों के निराकरण के निर्देश दिये गये ।
क्रमांक 85/871/बीएम/एमआर/
========================================================================
एक हितग्राही को 50 हजार रुपये की आर्थिक अनुदान
सहायता राशि स्वीकृत
राजस्व अनुविभागीय अधिकारी जुन्नारदेव श्री अखिलेश जैन द्वारा सर्पदंश से मृत्यु होने पर एक हितग्राही को 50 हजार रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अन्तर्गत स्वीकृत की गई है । यह राशि तहसील जुन्नारदेव के ग्राम बिछुआ खुर्द के 4 वर्षीय अमन की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उसके वारिस पिता श्री इतरलाल वल्द नवलसिंग को स्वीकृत की गई है ।
क्रमांक 86/872/ओपीएस/एमआर/
========================================================================
31 निर्माण कार्यो के लिए 13.29 लाख रुपये की
स्वीकृति प्रदाय
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में जिले के विधानसभा क्षेत्र छिन्दवाड़ा के विधायक श्री दीपक सक्सेना की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा 31 निर्माण कार्यो के लिए 13.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये 12.29 लाख रुपये का आवंटन क्रियान्वयन एजेंसी को प्रदाय किया गया है । इन निर्माण कार्यो को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश क्रियान्वयन एजेन्सियों को दिये गये हैं ।
कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि जिले के विकासखंड छिन्दवाड़ा के ग्राम चन्हियाकला और कपरवाडी में चबूतरा निर्माण कार्य के लिए एक-एक लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 60-60 हजार रुपये का आवंटन, ग्राम गंगई में रंगमंच और हैल्थ क्लब निर्माण कार्य के लिए 70 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और 50 हजार रुपये का आवंटन, ग्राम रामगढ़ी, घोघरा, नवेगांव, खुटिया, बांकाढाना, सुनारी मोहगांव, जटलापुर और पोआमा में चबूतरा निर्माण कार्य के लिए 50-50 हजार रुपये, ग्राम मानेगांव मं मोक्षधाम शेड निर्माण कार्य के लिए 50 हजार रुपये, ग्राम नोनियाकरबल के दो मोहल्लों में एक-एक और ग्राम थुनिया उदना में एक कला मंच निर्माण कार्य के लिए 50-50 हजार रुपये , ग्राम गांगीवाडा, सोमढ़ाना, काराबोह-परतला, कालीमढ़-परतला और बर्रा (बोहनाखैरी) में कला मंच निर्माण कार्य के लिए 30-30 हजार रुपये, ग्राम भाजीपानी में चबूतरा निर्माण के लिए 35 हजार रुपये, ग्राम जटलापुर टोला, कुहिया और धमनिया में चबूतरा निर्माण कार्य के लिए 30-30 हजार रुपये तथा ग्राम भुतेरा, रोहनाखुर्द, गंगई ढाना, सुनारी मोहगांव, खमरा, उमरिया ईसरा, पिंडरईकला और लोनियाकरबल में चबूतरा निर्माण कार्य के लिए 25-25 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और आवंटन प्रदाय किया गया है ।
क्रमांक 87/873/ओपीएस/एमआर/
========================================================================
4 निर्माण कार्यो के लिए 14.52 लाख रुपये की
स्वीकृति प्रदाय
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र पांढुर्ना के विधायक श्री रामराव कवडेती की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा 4 निर्माण कार्यो के लिए 14.52 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये 8 लाख रुपये का आवंटन प्रदाय किया गया है । इन निर्माण कार्यो को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को दिये गये हैं ।
कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि जिले के पांढुर्ना विकासखंड के ग्राम गायखुरी और नांदनवाडी रैय्यत में स्टापडैम निर्माण कार्य के लिए 5 - 5 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और ढ़ाई-ढ़ाई लाख रुपये का आवंटन तथा मोहखेड विकासखंड के ग्राम महलपुर और चूडाबोह में 100-100 मीटर सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण के प्रत्येक कार्य के लिए 2.26 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का आवंटन प्रदाय किया गया है ।
क्रमांक 88/874/ओपीएस/एमआर/
========================================================================
जिले में अभी तक 379.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में अभी तक 379.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 335 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गर्ई थी। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 15.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें छिन्दवाडा में 11.6 मि.मी., मोहखेड में 12.4, अमरवाड़ा में 94.2,चौरई में 15.2, हर्रई में 9.4,सौंसर में 17.4, पांढुर्ना में 8.2 और जुन्नारदेव में 7.2 मि.मी. वर्षा शामिल है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 18 जुलाई तक 379.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 348.2 मि.मी.,मोहखेड में 304.2, तामिया में 353.9, अमरवाडा में 917.6,चौरई में 345.6,हर्रई में 429.4,सौंसर में 366.4,पांढुर्ना में 199,बिछुआ में 143.1,परासिया में 369.9 और जुन्नारदेव में 416.6 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।
क्रमांक 89/ 875/ओपीएस/एमआर/
========================================================================
39 जरुरतमंदों को 1.12 लाख रुपये की अनुदान
राशि स्वीकृत
विधायक स्वेच्छानुदान निधि योजना के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा आर्थिक सहायता के लिए जिले के विधानसभा क्षेत्र पांढुर्ना के विधायक श्री रामराव कवडेती की अनुशंसा पर पांढुर्ना विकासखंड के 35 जरुरतमंदों को एक लाख 4 हजार रुपये, विधान सभा क्षेत्र छिन्दवाडा के विधायक श्री दीपक सक्सेना की अनुशंसा पर छिन्दवाडा विकासखंड के एक जरुरतमंद को 5 हजार रुपये तथा विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव के विधायक श्री तेजीलाल सरेयाम की अनुशंसा पर तामिया विकासखंड के 2 जरुरतमंदों को 3 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है ।
क्रमांक 90/876/ओपीएस/एमआर/
========================================================================
एक विद्यालय और एक महाविद्यालय में फर्नीचर के लिए
1.50 लाख रुपये की स्वीकृति और आवंटन प्रदाय
कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में जिले के विधानसभा क्षेत्र पांढुर्ना के विधायक श्री रामराव कवड़ेती की अनुशंसा पर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्ना में 53 स्टुडेंट टेबिल और बैंच फर्नीचर के लिए एक लाख रुपये तथा विधानसभा क्षेत्र चौरई के विधायक श्री मेरसिंह चौधरी की अनुशंसा पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांजरा में 28 स्टुडेंट डेस्क और बैंच फर्नीचर के लिए 50 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और आवंटन प्रदाय किया गया है । इन कार्यो को मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को दिये गये हैं ।
क्रमांक 91/ 877/ओपीएस/एमआर/
No comments:
Post a Comment