जिला जन सम्पर्क कार्यालय छिन्दवाडा(म.प्र.)
समाचार
कन्यादान और शिक्षा दान से बड़ा कोई दान नहीं
--प्रभारी मंत्री श्री बिसेन
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन द्वारा 15.50 लाख रुपये लागत के
3 अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण और 3 अतिरिक्त कक्षों का भूमिपूजन
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने गत दिवस जिले के विकासखंड मुख्यालय चौरई स्थित शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय में 7.50 लाख रुपये लागत के 3 अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण और शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में 7.80 लाख रुपये लागत के 3 अतिरिक्त कक्षों का भूमिपूजन किया । उन्होंने प्रदेश की स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस के माध्यम से शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में आगामी शैक्षणिक सत्र में नया हाईस्कूल खोलने और 65 लाख रुपये लागत के हाईस्कूल भवन निर्माण की घोषणा की तथा इस शाला की कक्षा छठवीं की छात्रा कु.रेहाना मंसूरी और कक्षा सातवीं की छात्रा कु. दीक्षा रघुवंशी को नये कपड़ों के लिए एक-एक हजार रुपये की नगद राशि तथा अच्छी गुणवत्ता का मध्यान्ह भोजन बनाने पर पहल स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती मुनियाबाई वर्मा को एक हजार रुपये की राशि प्रदान की एवं इस समूह को प्रभारी मंत्री स्वेच्छानुदान मद से बर्तन के लिए 5 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की । उन्होंने शाला की 1366 छात्राओं के लिए 3 हजार 500 रुपये की मिठाई बुलवाकर उन्हें मिष्ठान्न वितरण भी कराया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्री मेरसिंह चौधरी ने की तथा प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड और पूर्व विधायक श्री रमेश दुबे विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे ।
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने इस अवसर पर कहा कि कन्यादान और शिक्षा दान से बड़ा कोई दान नहीं होता तथा प्रदेश के मुयमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार कन्यादान और शिक्षा दान के प्रति कृत संकल्पित है । प्रदेश में बालक-बालिकाओं की शिक्षा के लिए उल्लेखनीय प्रयास किये गये हैं तथा नि:शुल्क पाठ¬ पुस्तक, सायकिल, गणवेश, भोजन आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिससे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिल रहे हैं । उन्होंने बताया कि जिले में पूर्व में खोली गई शून्य बजट की 27 शालाओं को प्रदेश सरकार के द्वारा इस वित्तीय वर्ष में बजटेड कर शिक्षकों की व्यवस्था की गई है । उन्होंने पूर्व विधायक श्री दुबे से क्षेत्र में एक नया कालेज खुलवाने के प्रयास करने के लिए भी कहा । उन्होंने शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में बिना शिकायत वाले पहल स्वसहायता समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन के अन्तर्गत बनाये जा रहे पौष्टिक,स्वादिष्ट और गुणवत्तायुक्त भोजन की प्रशंसा भी की । उन्होंने छात्राओं को नि:शुल्क सायकिल वितरण की राशि के चेक भी वितरित किये । उन्होंने प्रारंभ में अतिरिक्त कक्षों का भूमिपूजन कर शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया । कार्यक्रम अध्यक्ष श्री मेरसिंह चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि सकारात्मक सोच से विकास को गति मिलती है तथा प्रदेश सरकार ने इस क्षेत्र के विकास में अच्छी पहल की है जिससे हम आगे बढ़ रहे हैं । उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार से नगर की पेयजल व्यवस्था के लिए आई.डी.एस.एस.एम.पी. योजना के अन्तर्गत 9.65 लाख रुपये की योजना को स्वीकृति मिली है तथा नगरपालिका क्षेत्र में केन्द्रीय योजना के अन्तर्गत 265 मकान गरीबों के लिए बनाये जाना है । उन्होंने इन दोनों योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग की अपेक्षा की ।
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता और उपलबधता पर विशेष ध्यान दे रही है तथा पिछले 7 वर्षो में 2 हजार 850 हाईस्कूलों को खोला गया है । जारी वर्ष में 4 हाईस्कूलों को खोलने की स्वीकृति चौरई विधानसभा क्षेत्र में दी गई है । उन्होंने प्रभारी मंत्री श्री बिसेन की घोषणा के अनुरुप शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में आगामी शैक्षणिक सत्र से नया हाईस्कूल खोलने और 7.80 लाख रुपये लागत के तीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं शासकीय बालक माध्यमिक शाला में 5.20 लाख रुपये लागत के 2 अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति प्रदान की । कार्यक्रम में पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किये । प्रारभ में अतिथियों का पुष्पहारों से अभिनंदन किया गया तथा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ । छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया । इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फूलकुमारी रघुवंशी और उपाध्यक्ष श्री मनोज राज, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता किशोर चौरसिया और उपाध्यक्ष श्री भगवत चौबे, सर्वश्री सुरेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, आनंद भारद्वाज, जितेन्द्र चौरे, शैलेन्द्र रघुवंशी, सुरेन्द्र सोनी, सुरेन्द्र राय, शरद खंडेलवाल, रमा पानकर, सुनील वात्सल्य, गामा पानकर, विनोद जैन और अन्य जनप्रतिनिधि, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री दारासिह ठाकरे, तहसीलदार श्री सी.एल.वर्मा, बी.ई.ओ. श्री नासेरी, बी.आर.सी.श्री कराडे, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री वैद्य, अन्य अधिकारी, प्रधान पाठक श्री गोयल, शिक्षक-शिक्षिकायें, छात्र-छात्रायें,पत्रकार तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण
जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने गत दिवस चौरई में प्रात: के समय शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में पहल स्वसहायता समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन के अन्तर्गत बनाये जा रहे भोजन का कक्षा छठवीं, सातवीं और आठवीं की स्कूली छात्राओं के साथ निरीक्षण किया । उन्होंने सब्जी में चम्मच चलाकर उसकी गुणवत्ता देखी तथा छात्राओं के साथ रोटियाँ भी सिंकवाई । उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा मध्यान्ह भोजन व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया ।
फलवाले की दुकान में बैठे
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन प्रात: के समय चौरई बस स्टैण्ड पर स्थित श्री कय्यूम पिता शकूर फलवाले की दुकान पर बैठे तथा उससे फलों के साथ ही नगरीय क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो की जानकारी भी ली ।
प्रात:काल में योगाभ्यास किया
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने चौरई में प्रात: काल में भ्रमण के दौरान पेंच परियोजना को देखा तथा नागरिकों के साथ योगाभ्यास भी किया । इस दौरान सर्वश्री अवनीत गंगवाल, आनंद पानकर, चंद्रकिशोर खंडेलवाल आदि ने भी योगाभ्यास किया ।
------------------------
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन द्वारा चौरई में 18.88 लाख रुपये
लागत के बी.आर.सी. सिसोर्स सेंटर भवन का लोकार्पण

प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने गत दिवस जिले के चौरई विकासखंड मुख्यालय पर जनपद पंचायत के 18.88 लाख रुपये लागत के बी.आर.सी. रिसोर्स सेंटर भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्री मेरसिंह चौधरी ने की तथा प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फूलकुमारी रघुवंशी और उपाध्यक्ष श्री मनोज राज एवं पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे । इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री दारासिंह ठाकरे, तहसीलदार श्री सी.एल.वर्मा, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री आर.पी.साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नासेरी, बी.आर.सी. श्री कराडे और अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे ।
--------------------
पेयजल की व्यवस्था प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है
--प्रभारी मंत्री श्री बिसेन
प्रभारी मंत्री द्वारा द्वारा परासिया में लगभग 52 करोड रुपये
लागत के मंधान बांध के कार्य का शुभारंभ
अनुदान राशि के चेक,पट्टे,विद्युत पंप,ट्रायसिकल वितरित एवं 12 पेयजल टेंकर लोकार्पित
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि कोयलांचल के नागरिकों के लिए पेयजल की व्यवस्था प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है तथा इसके लिये जारी वित्तीय वर्ष में ही वित्तीय व्यवस्था का प्रावधान कर दिया गया है । इस क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित पेयजल परियोजना को निर्धारित समय पर पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा । इस कार्य में सभी मिलकर सहयोग करें । श्री बिसेन गत दिवस जिले के परासिया नगर में पुनरीक्षित पेंच व्हेली समूह जल प्रदाय परियोजना के अन्तर्गत 51 करोड 58 लाख 76 हजार रुपये लागत से मंधान नदी पर प्रस्तावित बांध निर्माण कार्य के शुभारंभ समारोह को मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने जे.सी.बी.मशीन स्वयं चलाकर इस कार्य का शुभारंभ किया तथा क्षेत्रीय विधायक श्री ताराचंद बावरिया की स्वेच्छानुदान निधि से स्वीकृत रेल्वे स्टेशन से हटाये गये 40 अतिक्रामक हितग्राहियों को विधायक की घोषणा के अनुरुप 5-5 हजार रुपये की अनुदान राशि के चेक और पट्टे वितरित किये तथा विधायक निधि से स्वीकृत 12 ग्राम पंचायतों को लगभग 20 लाख रुपये लागत के पेयजल टेंकर और 5 फायर बिग्रेड लोकार्पित किये । उन्होंने कृषि विभाग की नलकूप खनन योजना के अन्तर्गत 28 हितग्राहियों को 5 लाख 98 हजार 750 रुपये की अनुदान राशि के चेक और एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना मद से कपिलधारा उपयोजना के अनसूचित जनजाति के 5 हितग्राहियों को 3 हार्स पावर के नि:शुल्क विद्युत पंप वितरित किये । उन्होंने एक नि:शक्त हितग्राही को ट्रायसिकल भी प्रदान की । समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्री ताराचंद बावरिया ने की तथा प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड, छिन्दवाडा नगरपालिका अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री अरुण कपूर विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे ।
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में संस्कृत की शिक्षा को अनिवार्य किया गया है तथा इसके लिए संस्कृत छात्रवृत्ति भी दी जा रही है । इसके अलावा वनवासी क्षेत्रों में कक्षा पहली से छठवीं तक के आश्रमों में संस्कृत के साथ अंग्रेजी की शिक्षा भी दी जायेगी । उन्होंने पुनरीक्षित पेंचव्हेली समूह जलप्रदाय परियोजना के अन्तर्गत मंधान नदी पर प्रस्तावित बांध के निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक री बावरिया द्वारा किये गये प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये बांध निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होने की आशा व्यक्त की । उन्होंने कहा कि इस पेयजल परियोजना के लिए कठिन परिश्रम, दूर दृष्टि, पक्का इरादा के फार्मूले को लेकर चलें तो जल्दी सफलता मिलेगी । कार्यक्रम अध्यक्ष श्री ताराचंद बावरिया ने इस अवसर पर कहा कि इस बहु प्रतीक्षित परियोजना के लिए अथक परिश्रम करना पड़ा है तथा इसके पूर्ण होने पर कोयलांचल के 3 नगरों के साथ ही 12 ग्रामों की लगभग ढ़ाई लाख की आबादी को पेयजल नियमित रुप से उपलब्ध हो सकेगा । उन्होंने बताया कि वर्ष 1979 में इस योजना की लागत लगभग 10 करोड थी तथा 1998 में पुनरीक्षित लागत लगभग 29 करोड रपये हो गई, किन्तु इस योजना का अब तीव्र गति से क्रियान्वयन कराने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की विशेष पहल पर लगभग 52 करोड रुपये की इस पुनरीक्षित परियोजना के लिए जारी वित्तीय वर्ष में ही 52 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है । इस योजना के अन्तर्गत ग्राम चरई से 5 किलोमीटर दूर मंधान नाले पर 32.5 मीटर ऊंचा और 235 मीटर लंबा कम्पोजिट बांध का निर्माण किया जायेगा । इसमें 104 वर्ग कि.मी. कैचमेंट एरिया में 5.316 मिलियन क्यूबिक मीटर जल संग्रहित हो सकेगा । कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री कन्हईराम रघुवंशी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री अरुण कपूर और अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री बिसेन, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री मोहोड, विधायक श्री बावरिया और अन्य अतिथियों का पुष्पहारों, पगडी और साफा पहनाकर एवं शाल श्रीफल से अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्री पिंकेश पटोरिया और आभार प्रदर्शन श्री अनिल जैन ने किया । इस अवसर पर सर्वश्री ओमकार प्रसाद जैन, भरत जैन, रघुवीर वर्मा, आदर्श शर्मा, पूरन राजलानी, हरगोविन्द अरोरा और अन्य जनप्रतिनिधि, प्रभारी कलेक्टर सुश्री स्वाति मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जैन, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री रमेश कुमरे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता श्री एम.के. सहरा, अधीक्षण यंत्री श्री बी.के.श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री श्री एच.के.प्रधान और श्री वैद्य एवं अन्य अधिकारी, व्यापारी संघ, रोटरी और लायंस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे ।

मयूर स्मृति वन में पौधारोपण
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने गत दिवस स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री मोहोड, क्षेत्रीय विधायक श्री बावरिया और अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों के साथ परासिया के मयूर स्मृति वन में पौधारोपण किया । उन्होंने पीपल, नीम, आँवला और अन्य प्रजाति के लगभग 100 पौधे लगाये । उप वनमंडलाधिकारी श्री गनावा ने अपने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पौधारोपण में सहयोग किया । प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने मयूर स्मृति वन में संरक्षित विभिन्न वृक्षों और औषधीय पौधों की भूरि-भूरी प्रशंसा की ।
अजमेर शरीफ के यात्रियों को हरी झण्डी
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने गत दिवस रात्रि में परासिया रेल्वे स्टेशन पर क्षेत्रीय विधायक श्री ताराचंद बावरिया के नेतृत्व में अजमेर शरीफ जा रहे लगभग 100 यात्रियों को हरी झण्डी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि अजमेर शरीफ में जाकर देश में शांति ओर सद्भाव कायम रखने तथा प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की दुआ मांगे जिससे देश और प्रदेश समृद्ध और खुशहाल बन सके ।
No comments:
Post a Comment