जिला जनसंपर्क कार्यालय छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन का संशोधित भ्रमण कार्यक्रम
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन के 26 और 27 जुलाई के भ्रमण कार्यक्रम में पुन: संशोधन हुआ है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री बिसेन 26 जुलाई को शाम 6 बजे सिवनी जिले के छिदा से प्रस्थान कर शाम 7 बजे चौरई पहुंचेंगे एवं कम्यूनिटी हाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। आप रात्रि 8.30 बजे रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता लेंगे एवं भोजन के बाद रात्रि विश्राम करेंगे ।
इसी प्रकार प्रभारी मंत्री श्री बिसेन 27 जुलाई को प्रात: 9 बजे चौरई में बीआर.सी रिसोर्स सेंटर और प्रात: 9.15 बजे बालक माध्यमिक शाला का लोकार्पण एवं प्रात: 9.30 बजे कन्या माध्यमिक शाला के तीन अतिरिक्त कक्षों का भूमिपूजन करने के बाद चौरई से प्रात: 10.15 बजे प्रस्थान करेंगे और प्रात: 10.45 बजे छिन्दवाड़ा पहुंचकर सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारीं, कार्यकर्ताओं एवं आम जन से भेंट करेंगे। आप दोपहर 12.30 बजे स्थानीय राजा की बगिया में किसान क्रेडिट कार्ड वितरण के विशेष अभियान का शुभारंभ करने के बाद सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता लेंगे और भोजन के बाद दोपहर 2 बजे स्थानीय कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक लेंगे। आप छिन्दवाडा से शाम 5 बजे प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे परासिया रेस्ट हाउस पहुंचेंगे और जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं और आमजन से भेंट करेंगे। आप शाम 6.30 बजे परासिया में बंधान पेंचव्हेली पेयजल परियोजना के विषय को लेकर आम सभा में चर्चा करेंगे तथा रात्रि 9.45 बजे परासिया रेल्वे स्टेशन पर विधायक श्री ताराचंद बावरिया के नेतृत्व में जा रहे अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को हरी झंडी दिखाकर अजमेर शरीफ के लिए रवाना करेंगे। आप रात्रि 10 बजे परासिया से प्रस्थान कर रात्रि 11.45 बजे तामिया पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे तथा 28 जुलाई को प्रात: 6 बजे तामिया से होशंगाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे ।
-----------------------------------------------------------------------
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री मोहोड का भ्रमण कार्यक्रम
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड 26 जुलाई को कार द्वारा प्रात: 8 बजे सौंसर से प्रस्थान कर प्रात: 9 बजे सर्किट हाउस छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे । आप प्रात: 10 बजे छिन्दवाड़ा से प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे सिवनी पहुंचकर प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और सहकारिता मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन के सिवनी जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे । आप शाम 6 बजे सिवनी से प्रस्थान कर शाम 7 बजे कम्युनिटी हाल चौरई में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे तथा रात्रि विश्राम चौरई में करेंगे ।
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री मोहोड 27 जुलाई को प्रात: 9 बजे चौरई में बी.आर.सी.रिर्सोर्स सेन्टर भवन का लोकार्पण करने के बाद प्रात: 9.15 बजे बालक माध्यमिक शाला का लोकार्पण तथा प्रात: 9.30 बजे कन्या माध्यमिक शाला के तीन अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन करेंगे । आप प्रात: 10.15 बजे चौरई से प्रस्थान कर 10.45 बजे छिन्दवाड़ा पहुंचेंगे तथा जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भेंट करेंगे। आप दोपहर 12.30 बजे स्थानीय राजा की बगिया में किसान क्रडिट कार्ड वितरण के विशेष अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम और दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेंगे। श्री मोहोड शाम 5 बजे छिन्दवाड़ा से प्रस्थान कर शाम 6 बजे सौंसर पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे ।
------------------------------------------------------------------
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री मोहोड द्वारा बिछुआ में
हरियाली महोत्सव के अन्तर्गत पौधारोपण
शाला के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण और स्वराज भवन का भूमिपूजन
नि:शुल्क गणवेश और सायकिल के चेक भी वितरित
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड ने आज जिले के बिछुआ विकासखंड मुख्यालय पर शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय और थाना परिसर में हरियाली महोत्सव के अन्तर्गत पौधारोपण किया तथा ग्राम पंचायत झामटा में लगभग 6 लाख रुपये लागत के स्वराज भवन का भूमिपूजन भी किया । उन्होंने छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क गणवेश और सायकिल के चेक भी वितरित किये तथा शासकीय माध्यमिक शाला में लगभग 2.51 लाख रुपये लागत के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण भी किया । इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री कुंडलिक परतेती, पूर्व विधायक श्री रमेश दुबे, सर्वश्री प्रियवर सिंह ठाकुर, प्रमोद गोस्वामी, निरंकुश नागरे, दयाराम कडवे, जगदीश नागरे, साहेबराव पटेल, गोलू नागरे और अन्य जनप्रतिनिधि, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सी.एल.अहिरवार, बी.आर.सी. श्री धारे और अन्य अधिकारीगण,शिक्षक-शिक्षिकायें, छात्र-छात्रायें और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे ।
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री मोहोड ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं तथा छात्र-छात्राओं की शिक्षा के लिये नि:शुल्क पाठ¬पुस्तक, गणवेश, सायकिल, छात्रवृत्ति, मध्यान्ह भोजन आदि की व्यवस्था की गई है । उन्होंने गणवेश और सायकिल की राशि के लिए बैंकों में खाते खोलने की अपेक्षा छात्र-छात्राओं से की तथा बैंक के शाखा प्रबंधक को सभी छात्र-छात्राओं के खाते खोलने के निर्देश दिये । उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक सभी छात्र-छात्राओं के गणवेश की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी । उन्होंने ग्राम झामटा के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों मं छात्रों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत करने की घोषणा की तथा थाना परिसर में बाउण्ड्रीवाल बनाने और झामटा एवं आमाकुही में बांध का कार्य शीघ्र चालू कराने के लिए आश्वस्त किया । उन्होंने बिछुआ में सतपुड़ा शारदा स्कूल में कम्प्यूटर कक्ष का लोकार्पण किया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की लाडली लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत एन.एस.सी.,.कृषि विभाग की अनुदान योजना के अन्तर्गत स्प्रे पंप, पंचायत विभाग की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत हितग्राहियों को पेंशन के चेक तथा उद्यान विभाग की किचन गार्डन योजना के अन्तर्गत हितग्राहियों को गेंदा और सब्जी बीज मिनिकिट के पैकेट वितरित किये । कार्यक्रम में थाना प्रभारी बिछुआ द्वारा स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री मोहोड के साथ ही अन्य अतिथियों का शाल और श्रीफल से अभिनंदन भी किया गया ।
-------------------------------------------------------------------
किसान क्रेडिट कार्ड वितरण का विशेष अभियान
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के महाप्रबंधक श्री पी.के. परिहार ने बताया कि प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 27 जुलाई को प्रात: 11 बजे स्थानीय राजा की बगिया में किसान क्रेडिट कार्ड वितरण के विशेष अभियान का शुभारंभ करेंगे ।
-----------------------------------------------------------------
समय सीमा बैठक सम्पन्न
समय सीमा बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा द्वारा की गई । बैठक में संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री अनुराग सक्सेना, श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डॉ. के.डी.त्रिपाठी सहित जिला विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे ।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री स्वाति मीणा द्वारा बायोमास प्रोजेक्ट की कार्य प्रगति को त्वरित करने, एस.डी.एम. तथा तहसीलदारों द्वारा आवेदकों को पावती शीघ्र देने, पातालकोट विकास अभिकरण को जनजाति क्षेत्र के पेयजल एवं आवास हेतु आये बजट का शीघ्र उपयोग करने के निर्देश दिये गये । सभी विभागों में लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश सुश्री स्वाति मीणा द्वारा दिये गये । कर्मकार मंडल के सदस्यों के बच्चों के छात्रवृत्ति के विषय पर चर्चा की गई । प्रभारी कलेक्टर द्वारा छिन्दवाडा के विभिन्न कोषालय अधिकारी से विभिन्न प्रकरणों में चर्चा कर शीघ्रातिशीघ्र निपटान के निर्देश दिये गये तथा सभी विभागों को आगामी 17 एवं 18 अगस्त को लगने वाले पेंशन शिविर की जानकारी दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये । महेश कुमार वर्मा की क्रमोन्नति, ज्योति राय का नाम पिता की पेंशन में जोड़ने पर चर्चा हुई । भूमि ग्राम पंचायत में जंगली सुअर द्वारा किसानों की फसल नुकसान का मुआवजा देने तथा जंगली सुअरों से फसल नुकसान को बचाने हेतु अभिनव प्रयास करने एवंगश्ती बढ़ाने के निर्देश वन अधिकारियों को प्रभारी कलेक्टर द्वारा दिये गये। प्रभारी कलेक्टर द्वारा दुधारु पशुओं के विकास में गौसेवकों को भागीदार बनाने तथा ट्रेनिंग देने के निर्देश दिये गये । मछुआरों को क्रेडिट कार्ड देने तथा जलाशय पट्टा देने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये गये । बैंक अधिकारी को मासिक शिक्षा ऋण के आंकड़े उपलब्ध कराने को कहा गया । हिरदागढ़ एवं बिछुआ के बैंक कर्मियों की शिकायत मिलने परं प्रभारी कलेक्टर सुश्री मीणा द्वारा उसकी जाँच एवं कार्यवाही स्वयं करने तथा चिटफंड कंपनियों पर चौतरफा कार्यवाही करने के लिए कहा गया । अंत में सभी अधिकारियों को जिला योजना समिति की बैठक में पूरी तैयारी के साथ आने की सख्त हिदायत दी गई जो कि कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 27 जुलाई को है ।
समय सीमा समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा केन्द्र, विद्युत, श्रम, सहकारिता, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास, बैंक, कृषि, उद्यानिकी, वन, शहरी विकास अभिकरण, कोषालय आदि विभागों के समय सीमा पत्रों की प्रगति की जानकारी ली तथा निश्चित समयावधि में निराकरण के निर्देश दिये गये ।
-------------------------------------------------------------
पूर्व सैनिकों/विधावाओं और उनके आश्रितों
से नया पता और दूरभाष नंबर आमंत्रित
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजा शेखर (से.नि.) ने जिले के भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं तथा उनके आश्रितों से अनुरोध किया है कि वे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में शीघ्र उपस्थित होकर अपना नया पता एवं दूरभाष नंबर अनिवार्य रुप से इन्द्राज कराये। उन्होंने बताया कि सही पता के अभाव में शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, राष्ट्रीय त्यौहारों/अवसरों में सम्पर्क एवं योजनाओं का लाभ प्रभावित भूतपूर्व सैनिकों तक पहुंचाया जाना संभव नहीं हो पा रहा है, इसलिए यह जानकारी मांगी जा रही है । उन्होंने पूर्व सैनिकों/विधवाओं तथा उनके आश्रितों से किसी भी तरह की समस्या के समाधान हेतु कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 7162-242119 से सम्पर्क करने का आग्रह भी किया है ।
------------------------------------------------------------------
बैठक की तिथि संशोधित
जिला पंचायत की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास कल्याण स्थायी समिति की बैठक की तिथि में संशोधन किया गया है । अब यह बैठक 27 जुलाई के स्थान पर एक अगस्त को दोपहर 2 बजे से स्थानीय जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है ।
----------------------------------------------------------------
ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेन्टर टीम की केन्टीन आज छिन्दवाड़ा पहुंचेगी
ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेन्टर जबलपुर की केन्टीन टीम 26 जुलाई को शाम 6 बजे सी.एस.डी. केन्टीन के साथ स्थानीय जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रांगण में पहुंचेगी । यह केन्टीन 27 जुलाई को प्रात: 8 से शाम 4 बजे तक भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं आश्रितों को रोजाना उपयोग की वस्तुयें नगद भुगतान पर उपलब्ध करायेगी । जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल श्री राजा शेखर(से.नि.) ने जिले में रहने वाले सभी भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों को सलाह दी है कि वे अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित तारीख को अपने केन्टीन स्मार्ट कार्ड, पहचान पत्रों एवं डिस्चार्ज प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर केन्टीन सुविधाओं का लाभ उठायें ।
--------------------------------------------------------------
जिले में अभी तक 493.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में अभी तक 493.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 388.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गर्ई थी। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 5.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें छिन्दवाडा में 10.2 मि.मी., मोहखेड में 12.6, अमरवाड़ा में 4.2,चौरई में 1.8, सौंसर में 9.4, पांढुर्ना में 17.8, परासिया में 2.2 और जुन्नारदेव में 3.2 मि.मी. वर्षा शामिल है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 25 जुलाई तक 493.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 460.8 मि.मी.,मोहखेड में 459.5, तामिया में 471.9, अमरवाडा में 997.8,चौरई में 416.6, हर्रई में 544.2,सौंसर में 431.8, पांढुर्ना में 404, बिछुआ में 257.7,परासिया में 483.4 और जुन्नारदेव में 527.6 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।
--------------------------------------------------------------
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 29 को
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति मीणा द्वारा बताया गया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 29 जुलाई को दोपहर एक बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है । उन्होंने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को निर्धारित समय पर जानकारी के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं ।
-----------------------------------------------------------
रंगमंच निर्माण हेतु 1.50 लाख रुपये स्वीकृत
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत जारी वित्तीय वर्ष में परासिया विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री ताराचंद बावरिया की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा दो रंगमंचों के निर्माण कार्य हेतु 1.50 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुये 1.10 लाख रुपये का आबंटन क्रियान्वयन एजेंसी को प्रदाय किया गया है ।
कलेक्टर डॉ.शर्मा ने बताया कि विकासखंड परासिया के ग्राम कुण्डालीकला कुलबेहरा नदी के मजार के पास एवं ग्राम सिंदरई गुरैयाथर के हनुमान मंदिर के पास चबूतरों के निर्माण कार्य के लिए क्रमश: एक लाख एवं 50 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति और क्रमश: 60 हजार एवं 50 हजार रुपये की राशि आबंटत की गई है ।
--------------------------------------------------------------
No comments:
Post a Comment