जिला जनसंपर्क कार्यालय छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार
जिले की 5 कृषि उपज मंडी समितियों की भारसाधक समितियाँ समाप्त
भारसाधक अधिकारी नियुक्त
म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा भारसाधक समिति के गठन संबंधी अधिसूचनायें अधिक्रमित करते हुये जिले की 5 कृषि उपज मंडी समितियों के लिए गठित भारसाधक समितियों को 22 जुलाई 2011 से समाप्त कर दिया गया है । साथ ही निर्वाचन द्वारा गठित होने वाली मंडी समिति के कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक अथवा आगामी आदेश तक के लिए भारसाधक अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है ।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (मंडी निर्वाचन)डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि जिले की कृषि उपज मंडी समिति चौरई में तहसीलदार चौरई तथा अमरवाड़ा, छिन्दवाडा, पांढुर्ना और सौंसर में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी अमरवाड़ा, छिन्दवाडा, पांढुर्ना और सौंसर को भारसाधक अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
क्रमांक 110/896 /ओपीएस/एमआर/
जल उपभोक्ता संथा निर्वाचन 2011 के अन्तर्गत
समीक्षा बैठक का आयोजन 25 जुलाई को
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (ज.उ.सं.नि.) श्री अनुराग सक्सेना ने बताया कि जल उपभोक्ता संथा निर्वाचन 2011 के अन्तर्गत आगामी 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे से स्थानीय कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है । बैठक में कम्युनिकेशन प्लान, भू-धारकों की सूची, जल उपभोक्ता मतदाता सूची और बकायादारों की सूची की तैयारी, मतदान केन्द्रों का सत्यापन, मतदान दलों का गठन, मतदान /मतगणना सामग्री का क्रय और प्रपत्रों का मुद्रण, जोनल, सेक्टर, वाहन अधिग्रहण, मतपत्रों के मुद्रण, कानून व्यवस्था और अन्य विषयों पर समीक्षा की जायेगी। बैठक में तहसीलदार सह रिटर्निंग आफिसर (ज.उ.सं.नि.) और सहायक रिटर्निंग आफिसरों को अनिवार्य रुप से उपसिथत रहने के निर्देश दिये गये हैं ।
क्रमांक 111/ 897/ओपीएस/एमआर/
जिला प्रबंधक (लोक सेवा) एवं कार्यालय सहायक
के पद पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
कलेक्टर कार्यालय छिन्दवाडा में एक जिला प्रबंधक (लोक सेवा) एवं एक कार्यालय सहायक के रिक्त पद की पूर्ति हेतु संविदा आधार पर नियुक्ति हेतु योग्य उम्मीदवारों से 10 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं । इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि तक आवेदन दे सकते हैं ।
संयुक्त कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना ने बताया कि आवेदन का प्रारुप, अर्हतायें/ योग्यता,संविदा नियुक्ति की शर्ते बेबसाइट ध्र्ध्र्ध्र्.च्द्वद्मण्ठ्ठद्मठ्ठदथ्र्द्र.त्द. पर उपलब्ध है । उन्होंने बताया कि जिला प्रबंधक (लोक सेवा) को 25 हजार रुपये और कार्यालय सहायक को 8 हजार 500 रुपये एकजाई वेतन प्राप्त होगा । सेवानिवृत्त अधिकारी भी जिला प्रबंधक के पद के लिए आवेदन दे सकेंगे । इसके अलावा विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय की वित्त शाखा से भी प्राप्त की जा सकती है ।
क्रमांक 112/ 898/ओपीएस/एमआर/
स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण स्थायी समिति की बैठक 27 जुलाई को
जिला पंचायत की स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण स्थायी समिति की बैठक आगामी 27 जुलाई को दोपहर 2 बजे से स्थानीय जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है ।
क्रमांक 113/899/ओपीएस/एमआर/
4 स्वरोजगार योजनाओं में बैंक और शाखावार लक्ष्य निर्धारित
कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में संस्थागत वित्त विभाग के माध्यम से जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित को 4 स्वरोजगार योजनाओं के अन्तर्गत प्राप्त लक्ष्य का विभाजन बैंक और शाखावार करते हुये वित्तीय वर्ष समाप्ति के पूर्व लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिये गये हैं । ये निर्देश अग्रणी जिला प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ ही सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को दिये गये हैं । उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को भी लक्ष्य से 10 प्रतिशत अधिक ऋण प्रकरण तैयार करवाकर और परीक्षण कर बैंकों को प्रेषित करें ।
कलेक्टर डॉ. शर्मा ने बताया कि अंत्योदय स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत 240 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमें 1.20 करोड रुपये का ऋण और 24 लाख रुपये का अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा । इसी प्रकार जिले के नगरीय क्षेत्रों में संत रविदास आवास सह कार्यशाला योजना के अन्तर्गत 10 हितग्राही का लक्ष्य निर्धारित है जिसमें 20 लाख रुपये का ऋण और 50 हजार रुपये का अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा । बहन निवेदिता स्व सहायता विकास योजना के अन्तर्गत 10-10 सदस्यों के 4 समूहों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित है जिसमें 12 लाख रुपये का ऋण और 4 लाख रुपये का अनुदान दिया जायेगा । उन्होंने बताया कि दीनदयाल मार्केट विकास योजना के अन्तर्गत 10 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित है जिसमें 5 लाख रुपये का ऋण और 2.50 लाख रुपये का अनुदान दिया जायेगा ।
क्रमांक 114/900 /ओपीएस/एमआर/
माह जुलाई और अगस्त के लिए शक्कर का आवंटन प्रदाय
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत बी.पी.एल. और ए.ए.वाय मद के उपभोक्ताओं के लिए माह जुलाई में 3 हजार 280 और माह अगस्त में 3 हजार 270 Ïक्वटल शक्कर का आवंटन सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानदारों को प्रदाय किया गया है । जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा माह जुलाई में 1.800 किलोग्राम और माह अगस्त में 1.700 किलोग्राम शक्कर उपभोक्ताओं को प्रदाय करने के निर्देश सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानदारों को दिये गये हैं ।
क्रमांक 115/901 /ओपीएस/एमआर/
जिले में अभी तक 461.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
जिले में अभी तक 461.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 368 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गर्ई थी। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 29.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें छिन्दवाडा में 36 मि.मी., मोहखेड में 43.2, तामिया में 26, अमरवाड़ा में 16.2,चौरई में 34.6, हर्रई में 25.2, सौंसर में 14.2, पांढुर्ना में 17.8, बिछुआ में 36, परासिया में 48 और जुन्नारदेव में 27.8 मि.मी. वर्षा शामिल है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 22 जुलाई तक 461.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 425.8 मि.मी.,मोहखेड में 419.4, तामिया में 414.9, अमरवाडा में 979.6,चौरई में 389.8, हर्रई में 510.8,सौंसर में 403.4, पांंढुर्ना में 345.2, बिछुआ में 226.5,परासिया में 471.2 और जुन्नारदेव में 509.6 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।
क्रमांक 116/ 902/ओपीएस/एमआर/
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन का भ्रमण कार्यक्रम
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 26 और 27 जुलाई को जिले के प्रवास पर आकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रभारी मंत्री श्री बिसेन 26 जुलाई को शाम 6 बजे सिवनी जिले के ग्राम छिदा से कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 7.30 बजे चौरई के रेस्ट हाउस पहुंचकर जनप्रतिनिधियों,भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भेंट करेंगे तथा रात्रि 8 बजे पत्रकारों के साथ भोजन करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे । श्री बिसेन 27 जुलाई को प्रात: 9 बजे चौरई में निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद प्रात: 10 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 10.30 बजे सर्किट हाउस छिन्दवाड़ा पहुंचकर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जन से भेंट करेंगे । आप प्रात: 11.30 बजे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड वितरण के विशेष अभियान का शुभारंभ करेंगे तथा दोपहर 12.30 बजे सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता लेने और भोजन के बाद के बाद दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला योजना समिति की बैठक लेंगे । श्री बिसेन सायं 6.30 बजे छिन्दवाड़ा से प्रस्थान कर सायं 7 बजे परासिया रेस्ट हाउस पहुंचकर जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भेंट करने के बाद रात्रि 9.45 बजे परासिया रेल्वे स्टेशन पर विधायक श्री ताराचंद बावरिया के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को हरी झंडी दिखाकर अजमेर शरीफ के लिए रवाना करेंगे तथा रात्रि 10 बजे पेंचवेली एक्सप्रेस से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे ।
क्रमांक 117/903 /ओपीएस/एमआर/
सरपंचों का तीन दिवसीय पेशा एक्ट प्रशिक्षण का शुभारंभ
जिले के आदिवासी विकासखंड बिछुआ की सभी 51 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को पेशा एक्ट 1996 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का गत दिवस शुभारंभ हुआ । इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जनपद पंचायत सभाकक्ष में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता कडवे द्वारा किया गया ।
जनपद पंचायत बिछुआ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सी.एल.अहिरवार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सरपंचों को संविधान की धारा 244(1) के तहत पंचायत विस्तार उपबन्ध अधिनियम (पेशा एक्ट) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों के द्वारा अनुसूचित जनजाति एवं अन्य वनवासियों को पट्टे देने हेतु ग्राम सभा के अधिकार, आबकारी विभाग के नियम, भू-राजस्व संहिता के नियम, ग्राम न्यायालयों की जानकारी, पंचायत राज अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जायेगा । यह प्रशिक्षण पूर्णत: आवासीय है जिसमें प्रशिक्षणार्थियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई । प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी को पाठ¬ सामग्री, बैग, पेन, डायरी उपलब्ध कराई गई है । प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रुप में सर्वश्री कैलास चौरसिया, के.एच.धुण्डे, रेखा सरोदे, शिवरती उइके प्रशिक्षण दे रहे हैं ।
क्रमांक 118/904 /ओपीएस/एमआर/
No comments:
Post a Comment