22 Jul 2011

समाचार 21 जुलाई 2011

जिला जनसंपर्क कार्यालय छिन्दवाड़ा(म.प्र.)
समाचार

राज्य/पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन के लिये
 अधिकारियों का 27 से 29 जुलाई तक
प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

                       राज्य शासन और आयुक्त जबलपुर  संभाग के निर्देशों के परिपालन में आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित सभी प्रकार की राज्य/पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन की जायेगी । इस ऑनलाईन छात्रवृत्ति के लिये विभागीय अधिकारियों और प्राचार्यो का आगामी 27 से 29 जुलाई तक दोपहर 12 बजे से स्थानीय शासकीय कन्या शिक्षा, परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम मेंएन.आई.सी. के अधिकारियों द्वारा छात्रवृत्ति ऑनलाईन की प्रक्रिया के  संबंध में प्रशिक्षण दिया जायेगा । इस संबंध में सभी प्राचार्यो और उनके अधीनस्थ छात्रवृत्ति शाखा के प्रभारी तथा कम्प्यूटर आपरेटर को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये है ।
                   सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बृजेशचन्द्र पाण्डे ने बताया कि आगामी 27 जुलाई को जिले के विकासखण्ड पांढुर्णा,सौंसर और मोहखेड, 28 जुलाई को परासिया, चौरई, अमरवाड़ा और छिन्दवाड़ा तथा 29 जुलाई को तामिया, जुन्नारदेव, हर्रई और बिछुआ के सभी महाविघालयों के प्राचार्यो, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभी संकुल प्राचार्यो, आदिवासी विकास विभाग के सभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य एवं आहरण संवितरण अधिकारी तथा तामिया, जुन्नारदेव , हर्रई और बिछुआ के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को स्थानीय शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में  प्रशिक्षण दिया जायेगा ।
क्रमांक/106/892/ओपीएस/बीके
====================================================
रजिस्टर्ड मेडीकल प्रेक्टिशनर के पर्चे के बिना
आक्सीटोसीन इंजेक्शन का विक्रय नहीं करने के निर्देश

                    माननीय उच्च न्यायालय म.प्र. जबलपुर द्वारा डब्ल्यू.पी.16326/ 2006 द्वारा श्री सतीश कुमार वर्मा विरूद्ध म.प्र. शासन एवं अन्य में पारित निर्णय के अनुरूप बिना रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टीशनर के प्रिसक्रिप्शन के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बेचने वालों के विरूद्ध नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है । इन निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में औषधि निरीक्षक श्री एस.के. रजक द्वारा जिले के सभी फुटकर औषधि विक्रय अनुज्ञप्तिधारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का विक्रय रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टीशनर के पर्चे पर ही करें तथा उसका केश मेमो काटें । बिना पर्चे के इस इंजेक्शन को बेचने वालों के विरूद्ध औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के अनुसार कार्यवाही की जावेगी । । उन्होंने जिले के फुटकर एवं थोक औषधि विक्रेताओं को उनके द्वारा फुटकर अथवा थोक औषधियों के प्रत्येक विक्रय पर विधिवत रूप से भरा हुआ केश मेमो अनिवार्य रूप से जारी करने के निर्देश भी दिये है ।
क्रमांक/107/893/ओपीएस/बीके
===================================================

जिले में अभी तक 431.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

                        जिले में अभी तक 431.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 360.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गर्ई थी। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रात: 8 बजे तक 22.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें छिन्दवाडा में 12.4 मि.मी., मोहखेड में 21.6, तामिया में 14, अमरवाड़ा में 17.4,चौरई में 4.8, हर्रई में 24.8,सौंसर में 10.2, पांढुर्ना में 61.4,बिछुआ में 30.1,परासिया में 14.2 और जुन्नारदेव में 34.2 मि.मी. वर्षा शामिल है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा बताया गया कि जिले में 21 जुलाई तक 431.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विकासखंड छिन्दवाड़ा में 389.8 मि.मी.,मोहखेड में 376.2, तामिया में 388.9, अमरवाडा में 963.4,चौरई में 355.2,हर्रई में 485.6,सौंसर में 389.2,पांढुर्ना में 327.4,बिछुआ में 190.5,परासिया में 423.2 और जुन्नारदेव में 481.8 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।
क्रमांक 108/ 894/ओपीएस/बीके/

No comments:

Post a Comment